• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

ग्वालियर : ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा ने सौंपी नई जिम्मेदारी

राजीव राय by राजीव राय
December 21, 2020
in Featured, प्रदेश
0
ग्वालियर :  ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा ने सौंपी नई जिम्मेदारी

ग्वालियर (तेज समाचार डेस्क). कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी ने राज्यसभा का सदस्य तो बना दिया लेकिन अभी कैबिनेट में जगह मिलना बाकी है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी संगठन ने ग्वालियर जिले के पांच मंडलों की घोषणा कर दी, जिसमें एक मंडल में सिंधिया को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है. मंडलों की घोषणा के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.

– पांच मंडलों की कार्यकारिणी घोषित
भाजपा ने सोमवार को ग्वालियर जिले के पांच मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. ग्वालियर के संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी और जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी की सहमति से जारी मंडलों की कार्यकारिणी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री सहित अन्य पदाधिकारी बनाये गए हैं. भाजपा ने जो पांच मंडलों की घोषणा की है उनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में चेतन मंडलोई को अध्यक्ष बनाया है जबकि इस मंडल में विभिन्न पदों पर 61 नेताओं को जगह दी गई है. रानी लक्ष्मीबाई मंडल में विकास गिरि को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. इस मंडल की कार्यकारिणी में कुल 63 पदाधिकारी बनाये गए हैं. वहीं कोटेश्वर मंडल में प्रयाग सिंह तोमर अध्यक्ष बने हैं. इसमें 61 पदाधिकारी विभिन्न पदों पर नियुक्त किये गए हैं, जबकि वीर दुर्गादास राठौर मंडल में ब्रज मोहन शर्मा अध्यक्ष बनाये गए हैं और 60 अन्य नेताओं को अलग अलग पदों की जिम्मेदारी दी गई है.

– विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त
पांच मंडलों की घोषणा में सबसे अलग कार्यकारिणी वीर सावरकर मंडल की है. इसकी खासियत ये है कि इसमें अध्यक्ष जयंत शर्मा की टीम में 80 सदस्य हैं. इस मंडल में विशेष आमंत्रित सदस्यों को जगह दी गई है जिसमें सबसे बड़ा नाम सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का है. विशेष आमंत्रित सदस्यों में पूर्व मंत्री माया सिंह और पूर्व मंत्री ध्यानेन्द्र सिंह का नाम भी शामिल है.

– चर्चाओं का बाजार गर्म
सांसद सिंधिया जैसे बड़े नेता का नाम एक जिले के मंडल में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल होने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. विपक्षी नेता चुटकी ले रहे हैं कि चलो कैबिनेट मंत्री ना सही मंडल में विशेष आमंत्रित सदस्य तो बनाया. उधर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी का कहना है कि सभी मंडलों में विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया जायेगा इसमें क्षेत्र के बड़े नेताओं को शामिल किया जायेगा.

Tags: गरमज्योतिरादित्य सिंधियाभाजपा
Previous Post

पुणे : 20 किलो MD ड्रग्ज मामले में एक और गिरफ्तार, 25 लाख कैश जब्त

Next Post

स्क्रैप व्यवसायी पर फायरिंग करनेवाले 6 घंटे में अंदर गिरफ्तार

Next Post
स्क्रैप व्यवसायी पर फायरिंग करनेवाले 6 घंटे में अंदर गिरफ्तार

स्क्रैप व्यवसायी पर फायरिंग करनेवाले 6 घंटे में अंदर गिरफ्तार

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.