• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

संजय राउत ने कंगना रनौत को कहा ‘हरामखोर’

Tez Samachar by Tez Samachar
September 6, 2020
in Featured, प्रदेश, मुंबई
0
संजय राउत ने कंगना रनौत को कहा ‘हरामखोर’
मुंबई (तेज समाचार डेस्क). बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) के बीच इस समय जम कर ठनी हुई है. दोनों के बीच इन दिनों शाब्दिक जंग छिड़ी हुई है. शनिवार को संजय राउत ने इस जंग में मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए कैमरे के सामने कंगना रनौत (Kangana Ranut) को गाली देते हुए हरामखोर कह दिया. इससे पहले शिवसेना के एक विधायक ने कंगना की टांग तोड़ने की धमकी भी दी थी।
– कंगना की इस बात पर उखड़े राऊत
ज्ञात हो कि कंगना ने पिछले दिनों खुद को मराठा बताते हुए ट्वीट किया था,कि किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है। और मैं डंके की चोट पर कहती हूं, हां मैं मराठा (Maratha) हूं, उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?” कंगना की इस टिप्पणी पर संजय राउत बौखला गए और उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र का बाप छत्रपति शिवाजी (Shivaji) महाराज है. मुझे लगता है कि ऐसे व्यक्ति को उसके बाप को लेकर इधर आना पड़ेगा. उन्होंने एक न्यूज रिपोर्टर को कहा कि आपका भी बाप दिखाए, अगर है तो.”
– रिपोर्टर से कहा, कानून क्या होता है?
रिपोर्टर ने जब पूछा कि, क्या वह कंगना रनौत को मुंबई में प्रवेश से रोकने के लिए गैरकानूनी कदम उठाएंगे, संजय राउत ने जवाब दिया, “महाराष्ट्र सिर्फ शिवसेना की जागीर नहीं है, सभी पार्टियों की है। हम सब मिलकर तय करेंगे।” जब रिपोर्टर ने यह पूछा कि क्या वह कानून के खिलाफ कोई कदम उठाएंगे, संजय राउत ने कहा, “क्या होता है कानून? उस लड़की ने जिस तरह से बात किया, क्या वह कानून के लिए सम्मान था? आप क्या उस ‘हरामखोर’ लड़की की वकीली कर रहे हैं। जिसने शिवाजी महाराज का अपमान किया, जिसने महाराष्ट्र का अपमान किया है, आपका चैनल उसकी तरफदारी कर रहा है।”
Previous Post

बिहार : STF पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 8 नक्सलियों सहित 10 गिरफ्तार

Next Post

चीन के ‘ग्लोबल टाइम्स’ का दावा, कांग्रेस करेगी सत्ता परिवर्तन, भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

Next Post
चीन के ‘ग्लोबल टाइम्स’ का दावा, कांग्रेस करेगी सत्ता परिवर्तन, भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

चीन के ‘ग्लोबल टाइम्स’ का दावा, कांग्रेस करेगी सत्ता परिवर्तन, भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.