• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

कानपुर: दोस्तों ने 13 साल की लड़की को शराब पिलाकर किया गैंगरेप

राजीव राय by राजीव राय
December 1, 2020
in Featured, प्रदेश
0
पुणे में युवती को किडनेप कर किया गया बलात्कार, फिर मारपीट का बनाया वीडिया

कानपुर: दोस्तों ने 13 साल की लड़की को शराब पिलाकर किया गैंगरेप

नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क):  उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक 13 साल की लड़की के साथ गैंगरेप करने की घटना सामने आई है।  लड़की को उसके भाई के दोस्तों ने कॉफी शॉप पर बुलाया था।  वहां से आरोपी उसे अपने फ्लैट पर ले गए।  वहां पर लड़की को शराब पिलाकर भाई  के दोस्तों ने लड़की के साथ बलात्कार किया।  घटना के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।  किसी तरह से लड़की अपने घर पहुंची और परिवार को घटना की जानकारी दी।  इस मामले में पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। काजीखेड़ा की रहने वाली 13 साल की लड़की को जानकारी नहीं थी कि उसके भाई के दोस्त उसके साथ ऐसा खेल खेलेंगे।लड़की ने बताया कि शनिवार को भाई के दोस्त साहिल ने उसे फ़ोन किया और कोफ़ी शॉप पर बुलाया।  यहां से साहिल उसे अपने साथ फ्लैट पर ले गया।  वहां उसने लड़की को शराब पिला दी।  शराब पिने के बाद लड़की को होश नहीं रहा. इस दौरान साहिल ने अपने दोस्त के साथ बलात्कार किया।
दूसरी तरफ लड़की के अचानक घर से गायब होने के बाद परिवार को उसकी चिंता होने लगी।  उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन उसका पता नहीं चला।  इसके बाद परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से की।  रविवार को लड़की बेहद बुरी हालत में घर पहुंची।  उसके परिवार को अपने साथ हुई  घटना की जानकारी दी।  उसने बताया कि भाई के दोस्त साहिल और उसके तीन दोस्त राहुल सोनकर, वी के राजपुर और मिथुन ने उसके साथ गैंगरेप किया।  इसके बाद आरोपी उसके कमरे में छोड़कर भाग गए।
पीड़ित लड़की की आपबीती सुनने के बाद परिवार पुलिस स्टेशन पहुंचा और इस  घटना की जानकारी दी।  लड़की का मेडिकल कराने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू की।  इस घटना में शामिल राहुल और मिथुन को पुलिस ने पकड़ लिया है।  बाकि दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।  यह जानकारी एसपी सिटी राजकुमार अग्रवाल ने दी।  आरोपियों पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
Previous Post

BHR का जामनेर कनेक्शन : हजारो करोड़ का मालिक कौन ?

Next Post

उर्मिला मातोंडकर आज शिवसेना में शामिल होंगी क्या ? प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी घोषणा 

Next Post
urmila-matodnkar1

उर्मिला मातोंडकर आज शिवसेना में शामिल होंगी क्या ? प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी घोषणा 

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.