• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

राजीव राय by राजीव राय
October 23, 2020
in Featured, खेल
0

कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क): भारत को पहला क्रिकेट विश्व कप जिताने वाले कप्तान और पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कपिल देव की एंजियोप्लास्टी की गई है। डॉक्टर्स के मुताबिक, कपिल देव की तबीयत अभी ठीक है। बता दें कि कपिल देव की उम्र 61 साल है, क्रिकेट से अलविदा कहने के बाद वो लगातार कमेंट्री करते हुए दिखाई देते रहे हैं। इसके अलावा कई टीवी शो में भी कपिल देव को देखा जा सकता है।
कपिल देव के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स की प्रतिक्रिया आने शुरू हो गई हैं। 1983 विश्व विजेता टीम के हिस्सा मदनलाल ने ट्वीट कर लिखा कि जब कपिल देव को कुछ दिक्कत महसूस हुई, तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स उनकी निगरानी कर रहे हैं और जल्द ही वो घर वापस आएंगे। हम सभी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी ट्वीट कपिल देव के स्वास्थ्य के लिए चिंता व्यक्त की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
भारत में क्रिकेट को घर-घर तक पहुंचाने में कपिल देव का बड़ा योगदान है। 1983 विश्वकप की जीत के बाद ही देश में क्रिकेटरों की एक नई खेप तैयार हुई।
हरियाणा से आने वाले कपिल देव ने 1978 से लेकर 1994 तक भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला और उनकी गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में होती आई है।
Tags: former indian captainhospitalizedkapil Dev
Previous Post

पंजाब में किसान आंदोलन के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित- ये ट्रेनें हुईं हैं निरस्त

Next Post

दुर्गा पूजा करने पहुंची महिला ने अपनी जीभ काटकर माता को भेंट की

Next Post

दुर्गा पूजा करने पहुंची महिला ने अपनी जीभ काटकर माता को भेंट की

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.