• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

करगिल विजय दिवस: मोदी ने शहीदों को किया नमन

राजीव राय by राजीव राय
September 21, 2025
in Featured, देश
0
करगिल विजय दिवस: मोदी ने शहीदों को किया नमन
नई दिल्ली  (तेज समाचार डेस्क): पीएम मोदी और राहुल गांधी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पीमोदी ने ट्वीट कर कहा, “हम उनके बलिदान को याद करते हैं। हम उनकी वीरता को याद करते हैं। आज कारगिल विजय दिवस पर हम अपने उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा करते हुए कारगिल में अपने प्राणों को न्यौछावर किये। उनकी वीरता हमें हर रोज प्रेरणा देती है।”राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “हमारे तिरंगे की गरिमा में अपनी जान देने वाले प्रत्येक सेनानी को दिल से श्रद्धांजलि। देश की सुरक्षा के लिए आपके और आपके परिवारों के इस सर्वोच्च बलिदान को हम हमेशा याद करेंगे। जय हिंद।”गौरतलब है कि कारगिल विजय दिवस भारतीय के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। भारत के जांबाज रणबांकुरो ने इस दिन कारगिल की चोटियों पर डेरा जमाए बैठे घुसपैठियों और पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ा था। करीब दो महीने तक चले संघर्ष में भारतीय सेनाओं ने शानदार जीत हासिल की थी।

Previous Post

जलगांव : उपमहापौर कुलभूषण पाटील के घर पर फायरिंग

Next Post

सोनगीर पुलिस ने पकड़ा 28 लाख का प्रतिबंधित गुटखा- 2 संदिग्ध गिरफ्तार

Next Post
सोनगीर पुलिस ने पकड़ा 28 लाख का प्रतिबंधित गुटखा- 2 संदिग्ध गिरफ्तार

सोनगीर पुलिस ने पकड़ा 28 लाख का प्रतिबंधित गुटखा- 2 संदिग्ध गिरफ्तार

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.