• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

केरल: रनवे पर फिसला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान, प्‍लेन के दो टुकड़े

राजीव राय by राजीव राय
August 7, 2020
in Featured, देश
0
केरल: रनवे पर फिसला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान, प्‍लेन के दो टुकड़े

केरल: रनवे पर फिसला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान, प्‍लेन के दो टुकड़े

केरल (तेज समाचार डेस्क): केरल के कोझीकोड में उतरते समय रनवे से एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान फिसला गया है। ये विमान दुबई से आ रहा था। रनवे पर विमान के फिसलने के बाद विमान क्रैश हो गया और दो हिस्सों में टूट गया
फिलहाल, विमान के फिसलने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी अभी तक कोई सूचना नहीं है। फायर टेंडर और एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गई है। विमान दुबई से आ रहा था, जिसमें 190 से ज्यादा लोग सवार थे। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं।
डीजीसीए के मुताबिक एअर इंडिया एक्सप्रेस AXB1344, बोइंग 737 दुबई से कालीकट आ रहा था। विमान में 190 से ज्यादा लोग सवार थे। भारी बारिश के कारण रनवे पर उतरने के बाद विमान फिसल गया और घाटी में गिर गया। वहीं विमान दो टुकड़ों में टूट गया। विमान में 189 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। इनमें 10 बच्चे भी शामिल थे।
सीआईएसएफ के महानिदेशक राजेश रंजन ने बताया कि हमारे कर्मी बचाव कार्य में सहायता कर रहे हैं।हमारे पास अभी तक हताहतों की संख्या नहीं है लेकिन हमारे कर्मी विमान में सवार यात्रियों को निकालने में मदद कर रहे हैं. वहीं हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर (0565463903, 0543090572, 0543090572, 0543090575) भी जारी किए गए हैं।
Tags: air india expressfeaturedKeralakozhikodeplane slipsrunway
Previous Post

चिंचवड़ के बिर्ला अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने की हड़ताल, बाउंसरों से प्रताड़ना का लगाया आरोप

Next Post

रिया के ईडी के सामने पेश होते ही सुशांत की बहन श्वेता ने की पोस्ट

Next Post

रिया के ईडी के सामने पेश होते ही सुशांत की बहन श्वेता ने की पोस्ट

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.