• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

खड़कवासला के बाद पानशेत जलाशय भी हुआ लबालब

Tez Samachar by Tez Samachar
August 17, 2020
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
खड़कवासला के बाद पानशेत जलाशय भी हुआ लबालब
पुणे (तेज समाचार डेस्क). शहर को जलापूर्ति करनेवाले खडकवासला परियोजना के चारों जलाशयों में पर्याप्त पानी जमा हो रहा है. इस वजह से अब पानी किल्लत की नौबत पुणेकरों पर नहीं आएगी. विगत दो हफ्ते से लगातार बारिश के चलते इन जलाशयों में पानी की वृद्धि हो रही है. जलाशयों में हाल ही में लगभग 25.82 टीएमसी पानी जमा हो चूका है. यानी जलाशय करीब 88.57 प्रतिशत भर चुके है. इस बीच खडकवासला जलाशय 100 प्रतिशत पहले से भर चुका है. जलाशय से लगातार  पानी का विसर्ग किया जा रहा है. उसके बाद अब पानशेत जलाशय भी 100 प्रतिशत भर चूका है. इस वजह से सिंचाई विभाग द्वारा दोनों जलाशय से पानी का विसर्ग किया जा रहा है.
– चारों जलाशयों में 25.82 टीएमसी पानी 
ज्ञात हो की पुणे शहर को खडकवासला परियोजना के चार जलाशयों से जलापूर्ति की जाती है. इसमें खडकवासला, पानशेत, वरसगांव व टेमघर जलाशय का समावेश है. फिलहाल तो  जलाशयों में पर्याप्त पानी है. लेकिन अब विगत हफ्ते  से शहर व जलाशय परिसर में अच्छी बारिश हो रही है. लगातार बारिश के चलते इन जलाशयों में पानी की वृद्धि हो रही है. जलाशयों में हाल ही में लगभग 25.82 टीएमसी पानी है. इससे पुणेकरों की आगामी साल भर की प्यास बुझ सकती है.
– खड़कवासला सबसे छोटा जलाशय
इस बीच शहर को जलापूर्ति करनेवाले जलाशयों में से खडकवासला जलाशय सबसे छोटा है. इसकी क्षमता 1.97 टीएमसी की है. यह जलाशय तत्काल भर जाता है. इस वजह से जलाशय से पानी का विसर्ग किया जाता है. कई दिनों  से हो रहे अच्छी बारिश के चलते खडकवासला जलाशय 100% भर चुका है. इसमें 1.97 टीएमसी पानी संचय हुआ है. खड़कवासला से 9416 क्यूसेक पानी का विसर्ग किया जा रहा है. उसके बाद पानशेत भी पूरी तरह से भर चूका है. इस वजह से सिंचाई विभाग द्वारा जलाशय से 2 हजार क्यूसेक पानी का विसर्ग  लगातार जारी है.
Previous Post

तेलंगाना में प्रेमिका की हत्या का पुणे में छिपा बैठा प्रेमी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Next Post

पुणे : गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर थाने पहुंचा प्रेमी

Next Post
पुणे : गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर थाने पहुंचा प्रेमी

पुणे : गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर थाने पहुंचा प्रेमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.