• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

क्या यही हैं अच्छे दिन – शिवसेना

Tez Samachar by Tez Samachar
September 10, 2018
in Featured, प्रदेश
0
क्या यही हैं अच्छे दिन – शिवसेना

मुंबई ( तेजसमाचार प्रतिनिधि ) –  पिछले कई दिनों से देश भर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. जिसकी वजह से अब मोदी सरकार विपक्ष के साथ-साथ अपनी ही सहयोगियों के निशाने पर आ गई है. पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों के बीच कांग्रेस के साथ-साथ एनडीए की सहयोगी शिवसेना ने भी भाजपा पर हमला बोला है. शिवसेना ने पीएम मोदी के सबसे अच्छे सूत्रवाक्य ‘अच्छे दिन’ पर तंज कसा है. शिवसेना अब पेट्रोल-डीजल के दाम पर खुलकर भाजपा के सामने आ गई है और बैनर-पोस्टर के सहारे मोर्चा खोल दिया है.

शिवसेना ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. शिवसेना ने मुंबई में कई जगह पोस्टर-बैनर लगाये है. शिवसेना ने दो तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें पेट्रोल के दामों का जिक्र किया गया है. शिवसेना ने जो पोस्टर लगाया है, उसमें 2015 और 2018 में तेल की कीमतों के अंतर का आंकड़ा दिखाया है और सरकार से पूछा है कि- क्या यही है अच्छे दिन?

एक पोस्टर पर शिवसेना ने लिखा हुआ है और दूसरे पर युवा सेना. यानी कि यूथ विंग भी इस पोस्टर से भाजपा पर हल्ला बोल रही है. पोस्टर पर जो छपा है, उसके मुताबिक, इसे महिम विधानसभा में लगाया गया है. दरअसल, 2015 और 2018 में पेट्रोल और डीजल के दामों में अंतर दिखाकर शिवसेना ने भाजपा की खिल्ली उड़ाई है. बता दें कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक पेट्रोल महंगा बिक रहा है. वहां पेट्रोल की कीमत 89 रुपये प्रति लीटर तक चला गया है.

 

Tags: achche dinBJPshivsena
Previous Post

रिहा होंगे राजीव गांधी के हत्यारे ,तमिलनाडु सरकार का फैसला

Next Post

पिज्जा के कारण अमेरिकन पहुँच अस्पताल

Next Post
पिज्जा के कारण अमेरिकन पहुँच अस्पताल

पिज्जा के कारण अमेरिकन पहुँच अस्पताल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.