• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की 67 साल की उम्र में निधन

Tez Samachar by Tez Samachar
April 30, 2020
in Featured, मनोरंजन
0
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की 67 साल की उम्र में निधन

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की 67 साल की उम्र में निधन

मुंबई (तेज समाचार डेस्क): बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की 67 साल की उम्र में आज निधन हो गया। महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की सूचना दी है। अमिताभ बच्चन ने  ट्वीट किया-‘वो चले गए.. ! ऋषि कपूर.. चले गए गए ..मैं अंदर से टूट गया हूं।’
ऋषि कपूर की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ गई थी जिस कारण उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। ऋषि के भाई रणधीर कपूर ने इसकी पुष्टि की थी। रणधीर ने कहा कि वह अस्पताल में भर्ती है। उसके साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर है। उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इससे पहले फरवरी में भी ऋषि कपूर की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे। अभिनेता को 2018 में कैंसर का पता चला था और 11 महीने और 11 दिनों तक न्यूयॉर्क में इलाज करने के बाद वापस लौटे थे। वहां उनके साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर थी। उस दौरान उनके बेटे रणबीर न्यूयॉर्क की नियमित यात्रा करते रहे। कुछ समय पहले अपने इलाज के बारे में बात करते हुए ऋषि कपूर ने कहा था कि मैं काम करने के लिए बहुत फ्रेश और तैयार हूं। मैं कैमरे का सामना करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं अभिनय भूल नहीं गया हूं। जब मैं उपचार से गुजर रहा था तो मैंने नीतू से कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं नए खून के साथ अभिनय करना नहीं भूलूंगा।
जब ऋषि न्यूयॉर्क में थे उस दौरान प्रियंका चोपड़ा, अनुपम खेर, आमिर खान, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, करण जौहर,  मलाइका अरोड़ा सहित कई सेलिब्रेटी उनसे मिलने गए थे। ऋषि कपूर आखिरी बार फिल्म ‘द बॉडी’ में इमरान हाशमी के साथ नजर आये थे। ऋषि कपूर  अभिनेत्री जूही चावला के साथ बड़े पर्दे पर फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ में नजर आने वाले थे। फिल्म के निर्देशक हितेश भाटिया हैं।
Previous Post

इंदौर : सेंट्रल जेल में बंद पत्थरबाज कोरोना पॉजिटिव

Next Post

बिजासन रोके गए लोगों द्वारा मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया चक्का जाम

Next Post
बिजासन रोके गए लोगों द्वारा मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया चक्का जाम

बिजासन रोके गए लोगों द्वारा मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया चक्का जाम

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.