• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

लॉकडाउन : 1 लाख जरूरतमंदों की मदद को RSS ने झोंकी ताकत

Tez Samachar by Tez Samachar
April 18, 2020
in Featured, देश
0
लॉकडाउन : 1 लाख जरूरतमंदों की मदद को RSS ने झोंकी ताकत

लॉकडाउन : 1 लाख जरूरतमंदों की मदद को RSS ने झोंकी ताकत

गोरखपुर (तेज समाचार डेस्क): लॉकडाउन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके आनुषांगिक संगठनों ने जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने में पूरी ताकत झोंक दी है। गोरक्ष प्रांत के सभी जिलों में सेवा टोलियां सक्रिय हैं और वे लोगों तक राशन, मास्क, सैनेटाइजर और जरूरत की दूसरी चीजें पहुंचा रही हैं। एक लाख जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के लक्ष्य के सापेक्ष 40 हजार से अधिक परिवारों तक सहायता पहुंचाई जा चुकी है।
प्रांत प्रचार प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी और प्रांत प्रचार टोली के सदस्य पुनीत ने बताया कि गोरखपुर में एक लाख परिवारों तक राशन और मदद पहुंचाने का लक्ष्य है। अब तक 40 हजार परिवारों तक सहायता पहुंचाई जा चुकी है। लोगों तक राशन, मास्क, सैनेटाइजर और जरूरत की दूसरी चीजें पहुंचाने का सिलसिला अभी जारी है। लॉकडाउन में इस लक्ष्य को पूरा करने को संकल्पित स्वयंसेवक पुर मनोयोग से इस कार्य मे जुटे हैं।
गोरखपुर में ये कर रहे कार्य
गोरखपुर में कुल 49 सेवा केद्रों से मदद पहुंचाई जा रही है। हर परिवार को 05 किलो आटा, 03 किलो चावल, डेढ़ किलो दाल, 02 किलो आलू, 01 पैकेट नमक और ढाई सौ मिलीलीटर सरसों का तेल उपलब्ध कराया जा कराया जा रहा है। यह सामग्री केवल एक सप्ताह के लिए है।
शिशु मंदिर को बनाया है आपदा राहत केंद्र 
आरएसएस ने महानगर क्षेत्र के पक्कीबाग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर को आपदा राहत केंद्र में बनाया है। यहां समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से रोजाना 800 से 01 हजार भोजन पैकेट तैयार किया जा रहा है। इसके बाद स्वयंसेवकों की टोलियां इन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचा रहीं हैं। यह सारी व्यवस्था आपदा राहत केंद्र के प्रबंधक कमलेश सिंह की देखरेख में चल रही है।
इन जिलों में यह है व्यवस्था
सिद्धार्थनगर के 80 परिवारों के भोजन की व्यवस्था हररोज आरएसएस की ओर से हो रही है। इसके अलावा देवरिया, सलेमपुर, कुशीनगर और पडरौना में कुल 360 आपदा राहत केंद्र चल रहे हैं। 116 डॉक्टर और दो हजार स्वयंसेवक नियमित रूप से सेवा कार्य में जुटे हैं।
Tags: RSS
Previous Post

चक्रव्यूह : ‘तबले’ की बला… सलमान की कला!

Next Post

स्विटज़रलैंड के पहाड़ पर तिरंगा, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा पूरा विश्व कोरोना के खिलाफ एक साथ

Next Post
स्विटज़रलैंड के पहाड़ पर तिरंगा, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा पूरा विश्व कोरोना के खिलाफ एक साथ

स्विटज़रलैंड के पहाड़ पर तिरंगा, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा पूरा विश्व कोरोना के खिलाफ एक साथ

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.