मैडम तुसाद म्यूजियम ने शाही परिवार से अलग किए प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल के पुतले
लंदन (तेज समाचार डेस्क): लंदन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में शाही परिवार के साथ लगे प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल के मोम के पुतलों को परिवार से अलग कर दिया गया है।
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्केल ने बुधवार को सभी शाही पदों का त्याग करने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि ‘हम आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं और इस दौरान महारानी को हमारा पूरा सहयोग मिलता रहेगा । इस भौगोलिक संतुलन से हमें अपने बेटे को शाही तरीकों के साथ जिसमें उनका जन्म हुआ था, पालने में मदद मिलेगी। इससे हमें समय भी मिलेगा जिससे हम जीवन के नए अध्याय पर केंद्रित हो सकेंगे और अपनी नई चैरिटेबल संस्था को भी लॉन्च कर सकें।
इस आश्चर्यजनक खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए तुसाद म्यूजियम की ओर से कहा गया कि इस जोड़े के पुतले जो पहले शाही परिवार के साथ लगे थे वो अब इस ‘रॉयल फैमिली सेट’ से अलग कर दिए गए हैं।
मैडम तुसाद म्यूजियम के जनरल मैनेजर स्टीव डैविस ने बयान जारी कर कहा कि दोनों को रॉयल फैमिली के पुतलों से बेशक अलग कर दिया गया है, लेकिन ये लोग हमेशा मैडम तुसाद म्यूजियम का अहम हिस्सा बने रहेंगे।