• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

8 जून से महाकाल के दर्शन कर सकेंगे भक्त, खुलेंगे द्वार

राजीव राय by राजीव राय
June 5, 2020
in Featured, देश, प्रदेश
0
उज्जैन (तेज समाचार डेस्क). भले ही देशभर के मंदिर लॉकडाउन के कारण बंद हो, लेकिन महाकाल का दरबार इस लॉकडाउन में भी खुला था, हां ये बात है कि इस लॉकडाउन में महाकाल के भक्तों को उनके दर्शन नहीं हो सके, क्योंकि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लोगों के मंदिर जाने पर पाबंदी लगाई गई थी. लेकिन अब महाकाल के भक्तों के लिए खुश खबरी आई है. 8 जून से श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खुल जाएगा. शुक्रवार को जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति (क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ) की बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर को आठ जून से दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाए. दर्शन की व्यवस्था भारत सरकार द्वारा सोशल डिस्टेंसिग के लिए जारी की गई गाइडलाइन के अनुरूप ही की जाएगी. इस संबंध में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए 6 जून को श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक आयोजित होगी.
– आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि 8 जून से ही जिले में होटल, धर्मशाला एवं रेस्टोरेंट भी खोल दिए जाएं। इसी के साथ इस बैठक में जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे विभिन्न उपायों के बारे में चर्चा भी की गई तथा जिला प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया गया. सर्किट हाउस में आयोजित जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक पूर्व मंत्री एवं विधायक पारस जैन, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक डॉ मोहन यादव, महापौर मीना जोनवाल, नगर निगम अध्यक्ष सोनू गहलोत, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुंडला एवं जगदीश अग्रवाल मौजूद थे.
Tags: #trending newshindi newsउज्जैनकपाटदर्शनद्वाराभक्तमहाकाललॉकडाउन
Previous Post

सीता माता के खिलाफ टिप्पणी करने वाले आसिफ़ खान को GoAir ने नौकरी से निकाला

Next Post

स्वास्थ मंत्री के दौरे के बाद हरकत मे आया प्रशासन : जिलाधिकारी को क्लीन चिट ?

Next Post

स्वास्थ मंत्री के दौरे के बाद हरकत मे आया प्रशासन : जिलाधिकारी को क्लीन चिट ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.