महाराष्ट्र : पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर का काफिला हादसे का शिकार, CRPF जवान समेत 2 की मौत
नागपुर (तेज समाचार डेस्क). महाराष्ट्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता हंसराज अहीर के काफिले में शामिल एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में सीआरपीएफ का एक जवान और महाराष्ट्र पुलिस का चालक की मौत हो गई।
यह हादसा गुरुवार की सुबह चंद्रपुर-नागपुर रोड पर हुआ। बताया जाता है कितेज रफ्तार ट्रक ने सिक्यॉरिटी कॉनवॉय में शामिल वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री के सुरक्षा दस्ते में शामिल वाहन के परखच्चे उड़ गए।