• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

‘रिया के आने के बाद दिवंगत अभिनेता को मानसिक तनाव’- सुशांत केस में वकील का बयान

राजीव राय by राजीव राय
September 2, 2020
in Featured, देश
0

‘रिया के आने के बाद दिवंगत अभिनेता को मानसिक तनाव’- सुशांत केस में वकील का बयान

नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क) :  सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती और दिवंगत परिवार की ओर से अभी तक कई बयान सामने आ चुके हैं। इस बीच सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने परिवार का पक्ष रखा। विकास सिंह ने कहा कि सुशांत की तीन बहनों ने मुझसे बात की। उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए कहा कि रिया के आने के बाद से सुशांत मानसिक तनाव के शिकार हुए। विकास सिंह ने कहा, ‘रिया चक्रवर्ती के सुशांत सिंह राजपूत के जीवन में आने के बाद उनकी मानसिक हालत बिगड़ने लगी। दिवंगत अभिनेता के परिवार को नहीं पता था कि उनका इलाज जारी है। सुशांत के परिवार को उनकी दवाइयों की जानकारी नहीं थी। इसके साथ ही सुशांत की तीनों बहनों के खिलाफ जो कैंपेन चलाया जा रहा है, उससे भी वो सभी दुखी हैं और सभी से निवेदन है कि झूठ फैलाकर तनाव न बढ़ाएं।’
विकास सिंह ने आगे कहा,’ सुशांत की बहनें आज मुझसे मिलीं और दुख जाहिर किया कि उनके खिलाफ कैंपेन चलाया जा रहा है ताकि आरोपी रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट मिल सके। वहीं 2019 के पहले तक सुशांत की मानसिक स्थिति एक दम सही थी। रिया के आने के बाद ही सुशांत की मानसिक हालत बिगड़नी शुरू हुई।’ विकास सिंह ने ये भी बताया कि सुशांत के परिवार का कहना है कि दिवंगत अभिनेता के बारे में कोई भी फिल्म या वेब सीरीज आदि न बनाएं। सुशांत से जुड़ी कोई भी फिल्म या सीरीज के लिए दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह से लिखित इजाजत लेनी पड़ेगी।
सुशांत की बहन द्वारा उन्हें दवाइयों के वाट्सएप चैट्स के बारे में  विकास सिंह ने कहा, ‘आठ जून को सुशांत ने अपनी बहन को फोन किया था और अपनी घबराहट (एनजाइटी) के बारे में बताया। ऐसे में बहन ने  उन दवाइयों के बारे में सुशांत को बताया जो वो खुद लेती हैं। विकास सिंह ने कहा कि ऐसी भी बातें उठ रही थीं कि सुशांत सिंह राजपूत की एक लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी थी, जिसके मुताबिक अगर सुशांत आत्महत्या करते हैं तो उसका पैसा उनके परिवार को नहीं मिलेगी। ये खबरें पूरी तरह से झूठ है, सुशांत के पास ऐसी कोई भी पॉलिसी नहीं थी।विकास सिंह ने बिना नाम लिए कुछ मीडिया हाउस पर भी निशाना साधते हुए कहा, ‘कुछ मीडिया हाउस अपने मन से कई कहानियां चला रहे हैं। अभी तक हमने किसी पर भी ऐसा कोई भी एक्शन नहीं लिया है। लेकिन अब इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भी अगर ऐसा होता है तो उनके खिलाफ हमें कार्रवाई करनी पड़ेगी।
Tags: #Indiabollywoodsushant casesushant singh rajput death case
Previous Post

सुशांत सिंह केस में रिया के पिता से मुंबई में CBI की पूछताछ

Next Post

भोपाल: हुक्का बार पर छापा- नाबालिग लड़के-लड़कियां कर रहे थे पार्टी

Next Post
भोपाल: हुक्का बार पर छापा- नाबालिग लड़के-लड़कियां कर रहे थे पार्टी

भोपाल: हुक्का बार पर छापा- नाबालिग लड़के-लड़कियां कर रहे थे पार्टी

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.