• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

दिल्ली बस स्टैंड में आफरा-तफरी, बोरिया-बिस्तर समेट फिर लौटने लगे प्रवासी मजदूर

राजीव राय by राजीव राय
April 20, 2021
in Featured, देश
0
दिल्ली बस स्टैंड में आफरा-तफरी, बोरिया-बिस्तर समेट फिर लौटने लगे प्रवासी मजदूर
नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क): कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक हफ्ते का लॉकडाउन लागू कर दिया है। लॉकडाउन की घोषणा होते ही राजधानी में प्रवासी मजदूरों में अफरातफरी जैसा माहौल देखने को मिला। प्रवासी मजदूर इस घोषणा के बाद अपने-अपने स्थानों पर वापस जाने के लिए निकल पड़े।
दिल्ली सरकार और LG के बीच हुई बैठक के बाद सोमवार रात 10 बजे से अगले सोमवार 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक दिल्ली में फिर लॉकडाउन लगाया गया है। लेकिन, इस ऐलान के बाद आनंद विहार, कौशांबी बस अड्डे से यूपी और बिहार के दूर-दराज शहरों के प्रवासी लोग पलायन करने लगे हैं। यहां एक बार फिर से 2020 जैसी भीड़ उमड़ पड़ी है जब मार्च में लॉकडाउन के ऐलान के बाद एक बार में आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर हजारों लोग की भीड़ लग गई थी। यहां से मजदूर लगातार अपने घरों की ओर जा रहे हैं और इंतजार कर रहे हैं कि किसी बस के जरिए उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने को मिल जाए। इसके चलते आनंद विहार और कौशांबी बस अड्डे पर भीड़ बढ़ती जा रही है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान प्रवासी मजदूरों से अपील की कि वह अपने घरों की ओर नहीं लौटें। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों से अपील है कि दिल्ली छोड़कर मत जाइएगा। आने जाने में इतना समय खराब हो जाएगा। सरकार आपका पूरा ख्याल रखेगी। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने भी कहा कि प्रवासी मजदूर यहीं रहें। उनको जाने से कोई विशेष फायदा नहीं होगा उनका काम बंद नहीं होगा फिर से शुरू होगा।
Previous Post

दिल्ली में आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 5 तक लॉकडाउन

Next Post

Corona Update: पुणे जिले के 25% परमिट बार हमेशा के लिए बंद

Next Post
Corona Update: पुणे जिले के 25% परमिट बार हमेशा के लिए बंद

Corona Update: पुणे जिले के 25% परमिट बार हमेशा के लिए बंद

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.