नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क): दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है| सरकार ने 30 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने की घोषणा की है| बुधवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया है| केंद्रीय कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए प्रॉडक्टिविटी और नॉन-प्रॉडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को मंजूरी दे दी है| इस बड़े फैसले से 30 लाख 67 हजार नॉन-गजेटेड सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को फायदा होगा| इन कर्मचारियों को बोनस डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए तुरंत दिया जाएगा|
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट की निर्णय की जानकारी देते हुए कहा, विजयदशमी या दुर्गा पूजा से पहले ही 30 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 3737 करोड़ रुपये के बोनस का भुगतान तुरंत शुरू होगा| प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि केंद्र सरकार ने दो तरह के बोनस को मंजूरी दी है। इनमें प्रोडक्टिविटी से जुड़े बोनस और नॉन-प्रोडक्टिविटी से जुड़े बोनस को शामिल किया गया है। इससे देशभर के 30 लाख से अधिक गैर-राजपत्रित कर्मचारियों केंद्रीय कर्मचारियों के फायदे की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार कर्मचारियों के लिए स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम की घोषणा की थी| इस स्कीम के जरिए कर्मचारी एडवांस में 10 हजार रुपये ले सकेंगे|
आज कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के अंतर्गत विजयादशमी या दुर्गा पूजा से पहले 30 लाख नॉन गजेटेड कर्मचारियों को Rs 3,737 करोड़ का बोनस दिया जाएगा। इन कर्मचारियों को बोनस डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए तुरंत दिया जाएगा।#CabinetDecisions pic.twitter.com/cSe1KoJCpy
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) October 21, 2020