• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

औरंगाबाद : 27 हुडदंगियों से 29 हजार रुपए जुर्माना वसूला

Tez Samachar by Tez Samachar
April 5, 2020
in Featured, प्रदेश
0
औरंगाबाद : 27 हुडदंगियों से 29 हजार रुपए जुर्माना वसूला
औरंगाबाद (तेज समाचार डेस्क). कोरोना वायरस को ग्रामीण क्षेत्र में फैलने से रोकने के लिए एसपी मोक्षदा पाटिल कड़े कदम उठा रही है. गत 12 दिन से जारी कर्फ्यू के दरमियान घूमनेवालों को बार-बार समझाने के बावजूद सड़कों पर घूमनेवालों के  हुडदगियों  के खिलाफ  सख्त  कदम उठने के आदेश एसपी मोक्षदा पाटिल ने अपने मातहत अधिकारियों को दिए थे. इस आदेश पर ग्रामीण जिला पुलिस ने अब तक 97 अपराध दर्ज किए है, जिसमें 27 आरोपियों को  न्यायालय ने  28 हजार 900 रुपए का जुर्माना ठोका है. न्यायालय द्वारा ठोके गए जुर्माने से बिना वजह सड़कों पर घूमनेवाले युवकों में डर का माहौल है.
– लॉकडाउन की गंभीरता को नहीं समझ रहे लोग
एसपी मोक्षदा पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि कर्फ्यू के दरमियान ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को बार-बार घर  से बाहर न निकलने का आवाहान किया जा रहा है. लेकिन, बिना वजह ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ युवक सड़कों पर उतरकर हुडदंग मचा रहे है. ऐसे व्यक्तियों पर ग्रामीण पुलिस ने तत्काल कानूनी कार्यवाही करते हुए अपराध दर्ज किए है. उन सभी आरोपियों को दोषारोप पत्र सहित बिना देरी किए न्यायालय के समक्ष हाजिर किया गया. एसपी मोक्षदा पाटिल ने बताया कि 21 आरोपियों को न्यायालय ने गैर जिम्मेदाराना हरकत को लेकर एक हजार रुपए से अधिक का जुर्माना ठोका है. जुर्माना न भरने पर 10 से 15 दिन तक जेल की सजा काटनी होगी. इस तरह कुल 27 आरोपियों को न्यायालय ने दोषि ठहराकर 28 हजार 900 रुपए का जुर्माना लगाया है.
– ड्रोन के माध्यम से पेट्रोलिंग
एसपी पाटिल ने बताया कि वर्तमान में जिले में ड्रोन के माध्यम से पेट्रोलिंग का काम जारी है. ड्रोन पेट्रोलिंग के माध्यम से वीडियों रिकॉर्डिंग कर सड़कों पर बिना  वजह घूमनेवाले नागरिकों के खिलाफ पक्के सबूत एकठ्ठा हो रहे है. उसके सहारे उन आरोपियों के खिलाफ तत्काल अपराध दर्ज कर उन पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही है. अंत में एसपी पाटिल ने हुडदंगों के टोलियों ने घरों में रहकर कानूनी कार्यवाही से बचने का आवाहान  किया.
Tags: Aurangabad NewscoronaLock downMokshada PatilTrading News
Previous Post

पुणे : 24 घंटों में 3 कोरोना संक्रमितों की मौत, 5 हुआ मृतकों को आंकड़ा

Next Post

पुणे : 14 अप्रैल के बाद परीक्षा संबंधी निर्णय लेगी पुणे यूनिवर्सिटी

Next Post
पुणे : 14 अप्रैल के बाद परीक्षा संबंधी निर्णय लेगी पुणे यूनिवर्सिटी

पुणे : 14 अप्रैल के बाद परीक्षा संबंधी निर्णय लेगी पुणे यूनिवर्सिटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.