• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

IIT मद्रास में 100 से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित, संस्थान बंद

Tez Samachar by Tez Samachar
December 15, 2020
in Featured, देश
0
IIT मद्रास में 100 से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित, संस्थान बंद
मुंबई (तेज समाचार डेस्क): भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास में 100 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से अधिकतर छात्र हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने बताया कि कुल 104 छात्र और अन्य संक्रमित पाए गए हैं और सभी अस्पताल में भर्ती हैं एवं उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि 444 नमूनों की अभी तक जांच की गई, जिनमें से 104 संक्रमित पाए गए, एक से 12 दिसंबर के बीच संस्थान में संक्रमित पाए जाने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है।
राधाकृष्णन ने पत्रकारों से कहा कि ‘मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के निर्देशानुसार इन सभी का ‘किंग्स इंस्टीट्यूट ऑफ प्रीवेंटिव मेडिसिन एंड रिसर्च’ में इलाज चल रहा है और उन सभी की हालत स्थिर है।’ संस्थान की एक प्रवक्ता ने बताया कि सभी विभाग और प्रयोगशालाएं बंद कर दी गई हैं और अभी केवल 700 छात्र जिनमें अधिकतर शोधार्थी हैं, नौ छात्रावास में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘कक्षाएं ऑनलाइन ली जा रही हैं।’
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आईआईटी मद्रास में छात्रों के लिए नौ छात्रावास और एक गेस्ट हाउस हैं जहां से कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए थे। वर्तमान में कुल 774 छात्र परिसर में निवास कर रहे हैं, जिनमें से 408 छात्रों से नमूने अब तक लिए गए हैं। कृष्णा हॉस्टल में सबसे अधिक कोविड-19 के 22 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं और उसके बाद जमुना छात्रावास में 20 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
कॉलेज प्रशासन, तमिलनाडु सरकार और भारत सरकार द्वारा पूर्व में जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि ‘कोविड-19 (बुखार, सूखी खांसी, गले में खराश, दस्त, स्वाद की कमी / गंध, या किसी अन्य लक्षण) के किसी भी लक्षण के सामने आने पर, आपको तुरंत आईआईटी मद्रास अस्पताल के अधिकारियों से संपर्क करना होगा।’
Tags: corona casesCorona Positiveiit madrasinstitute closed
Previous Post

ड्रग केस में एनसीबी ने अर्जुन रामपाल को फिर से जारी किया समन

Next Post

इलाहाबाद : HC ने सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों के नामों का मांगा ब्यौरा

Next Post
इलाहाबाद : HC ने सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों के नामों का मांगा ब्यौरा

इलाहाबाद : HC ने सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों के नामों का मांगा ब्यौरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.