• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे जिले में 23 लाख से ज्यादा लोगों को लगे कोरोना प्रतिबंध टीके

राजीव राय by राजीव राय
May 8, 2021
in Featured, देश
0
पुणे (तेज समाचार डेस्क): महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए प्रतिबंध टीकाकरण की मुहिम जोरों में है। महामारी से सर्वाधिक प्रभावित पुणे जिले में अब तक 23 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में जारी टीकाकरण मुहिम के तहत पुणे जिले में शुक्रवार तक 23 लाख 6 हजार 451, सातारा जिले में 6 लाख 27 हजार 785, सोलापुर जिले में 3 लाख 72 हजार 903, सांगली जिले में 5 लाख 86 हजार 106 और कोल्हापुर जिले में 10 लाख 5 हजार 938 लोगों को कोरोना प्रतिबंध टीका लगाया गया है।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 17 हजार 868 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 9635 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 2175, सोलापुर में 2117, सांगली में 2328 और कोल्हापुर जिले में 1613 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि संभाग में आज 11 हजार 833 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 6289, सातारा जिले के 1926, सोलापुर जिले के 1695, सांगली जिले के 1134 और कोल्हापुर जिले के 789 मरीज शामिल हैं।पूरे संभाग में अब तक 72 लाख 26 हजार 586 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई जिसमें से 12 लाख 84 हजार 670 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 10 लाख 91 हजार 462 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल एक लाख 68 हजार 839 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 24 हजार 369 मरीजों की मौत हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 85.96 फीसदी व डेथ रेट 1.90 फीसदी दर्ज हुआ है।पुणे जिले में बीते 24 घँटे के भीतर नए 9635 मामले सामने आए हैं। वहीं 6289 लोग कोरोना से मुक्त हुए हुए हैं। शुक्रवार को कोरोना के संक्रमितों संख्या 8 लाख 95 हजार 227 तक पहुंच गया है, जिसमें से 7 लाख 81 हजार 539 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में 99 हजार 811 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक 13 हजार 877 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।
पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.55 फीसदी और रिकवरी रेट 87.30 फीसद दर्ज हुआ है।सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 16 हजार 417 हो गया है। इसमें से 90 हजार 616 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2438 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 23 हजार 363 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज एक लाख 12 हजार 385 हो गई है। इसमें से 90 हजार 637 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 3029 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 18 हजार 719 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 85 हजार 647 हो गया है। इसमें से 67 हजार 234 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 2511 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 15 हजार 902 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 74 हजार 994 संक्रमितों में 2514 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 61 हजार 436 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 11 हजार 44 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Previous Post

संघ ने की पश्चिम बंगाल हिंसा की निंदा

Next Post

जामनेर के नेरी मे टीकाकरण केंद्र पर लोगो का हंगामा

Next Post
जामनेर के नेरी मे टीकाकरण केंद्र पर लोगो का हंगामा

जामनेर के नेरी मे टीकाकरण केंद्र पर लोगो का हंगामा

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.