• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

मध्यप्रदेश में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज करेंगे ऐलान

Tez Samachar by Tez Samachar
May 31, 2020
in देश
0
मध्यप्रदेश में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज करेंगे ऐलान
 भोपाल (तेज समाचार डेस्क). गृह मंत्रालय (home Ministry)ने लॉकडाउन 5 (Lockdown 5.0) के लिए नई गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं। देशभर के कंटेनमेंट जोनों  (Containment zones) में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। इसका स्वरूप जिलों में किस तरह रहेगा, इसका अधिकार राज्य सरकारों को दिया गया है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) रात 8 बजे प्रदेश को संबोधित करेंगे। जिसमें शिवराज बताएंगे की क्या खुला रहेगा और क्या बंद।माना जा रहा है कि इस दौरान वे कई बड़े ऐलान भी कर सकते है। मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण दूरदर्शन और सभी क्षेत्रीय न्यूज चैनल्स पर होगा।

दरअसल, शनिवार को गृह मंत्रालय द्वारा लॉक डाउन को 1 जून से 30 जून तक बढ़ाया गया।वही शिवराज सरकार (SHIVRAJ SARKAR) ने फैसला लिया है कि मध्य प्रदेश में 15 जून तक लॉक डाउन बढ़ाया जाएगा। पूरे देश भर में रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इसके साथ ही होटल धार्मिक स्थल और रेस्टोरेंट 8 जून से खोल दिए जाएंगे। लोग एक राज्य से दूसरे राज्य आसानी से जा सकेंगे। साथ ही अब पास बनवाने की अनिवार्यता को भी समाप्त कर दिया गया।इसी कडी में सीएम शिवराज सिंह चौहान आज रात 8 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे और प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर गाइडलाइन जारी कर सकते हैं।इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया था कि राज्य में स्कूल-कॉलेज खुलेंगे, लेकिन इस पर आखिरी फैसला 13 जून के बाद ही लिया जाएगा। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को 15 दिन के लिए बढ़ाया है।

बता दे कि आज लॉकडाउन 4.0 का आखिरी दिन है बावजूद इसके प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम होने का नाम नही ले रहे है। आए दिन आंकडो़ में इजाफा हो रहा है। मध्यप्रदेश के 52 में से 51 जिले कोरोना वायरस की चपेट में हैं। वर्तमान में आकंड़ा 800 के पार और मृतकों की संख्या 330 से ऊपर हो गई है, ऐसे में सरकार ज्यादा छूट देने के मूड में नही है, खास करके इंदौर , भोपाल और उज्जैन में स्थिति गंभीर बनी हुई है।वहीं, राज्य के 51 जिलों में 904 कंटेन्टमेंट एरिया हैं। सबसे ज्यादा कंटेनमेंट एरिया इंदौर में हैं।केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार लॉकडाउन केवल कंटेनमेंट क्षेत्र में रहेगा ऐसे में प्रदेश में 904 क्षेत्रों में 30 जून तक लॉकडाउन रहेगा।

Tags: CMMPआजऐलनऔरकयकरगखलगबजबदमरतरहगशवरज
Previous Post

शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर क्या बोले भार्गव

Next Post

World No Tobacco Day: जागरूकता के लिए आयोजित की गई ऑनलाइन बैठक

Next Post
World No Tobacco Day: जागरूकता के लिए आयोजित की गई ऑनलाइन बैठक

World No Tobacco Day: जागरूकता के लिए आयोजित की गई ऑनलाइन बैठक

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.