• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

मुंबई: बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 4 की मौत, 16 घायल

Tez Samachar by Tez Samachar
August 22, 2018
in Featured, मुंबई
0
mumbai aag

मुंबई: बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 4 की मौत, 16 घायल

मुंबई(तेज़ समाचार प्रतिनिधि ): मुंबई में एक गगनचुंबी इमारत में बुधवार को भयंकर आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए। परेल स्थित 17 मंजिली क्रिस्टल टावर बिल्डिंग की 12वीं मंजिल में आग लग गई, जिसके बाद यह ऊपर की मंजिलों में फैल गई। इस इमारत में 100 से अधिक लोग रहते हैं। आग 13वीं मंजिल तक तुरंत फैल गई और फ्लैट्स में फैल गई, जिससे इमारत में रह रहे 100 से अधिक लोग फंस गए।

mumbai fire

मुंबई फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 12 गाड़ियां और अन्य उपकरण भेजे। दमकल विभाग के कर्मियों ने इमारत में रह रह कई परिवारों के फंसे 20 लोगों को सकुशल बाहर निकाला। आग लगने के सटीक कारण की जांच की जा रही है। अधिकारियों को लगता है कि शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है।

मृतकों में दो पीड़ितों की पहचान शुभदा शेलके (62), बबलू शेख (36) के रूप में हुई है। दो अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि घायलों में से एक दमकल विभाग का कर्मी संदीप मांजरे, नौ पुरुष और छह महिलाएं शामिल हैं। घटनास्थल पर पहुंचे मुंबई मेयर विश्वनाथ महादेश्वर ने कहा कि इस संबंध में जांच शुरू की जाएगी कि क्या इमारत में सुरक्षा उल्लंघन किया गया, जिस वजह से आग लगी। कुछ निवासियों ने संवाददाताओं को बताया कि इमारत में निकासी द्वारों पर आग बुझाने के कोई उपकरण नहीं थे।

Tags: # News in hindi#Indiabreaking news in hindifire at crystal towerhindi newslevel 3 firemaharashtrametrosMumbaimumbai bombaymumbai newsmumbai news in hindimumbai parelreal time mumbai city newsreal time news
Previous Post

सनातन संस्था के समर्थन में सड़कों पर उतरे हिंदुत्ववादी संगठन

Next Post

जामनेर :गुमशुदा अध्यापिका -मामला दर्ज

Next Post
jamner teacher missing

जामनेर :गुमशुदा अध्यापिका -मामला दर्ज

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.