• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

आखिरकार पंजाब कांग्रेस की कमान सिद्धू के हाथ में

राजीव राय by राजीव राय
September 21, 2025
in Featured, प्रदेश
0
आखिरकार पंजाब कांग्रेस की कमान सिद्धू के हाथ में
नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क). पंजाब में कई दिनों से चल रहा सियासी तूफान आखिरकार रविवार को थम गया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी के बीच भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सिद्धू के नाम पर मुहर लगा दी है। अबतक  सुनील जाखड़  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभाल रहे थे।
इसके अलावा पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए चार वर्किंग प्रेसिडेंट भी बनाए गए हैं। इसके लिए केसी वेणुगोपाल की तरफ से पत्र जारी कर दिया गया है। पत्र में लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर यह फैसला लिया है। जिन लोगों को प्रदेश में वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया है उसमें संगत सिंह, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा का नाम शामिल है। यानी अब साफ हो गया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और राज्य में कांग्रेस की कमान नवजोत सिंह सिद्दू के हाथ होगी।

Previous Post

शादी से पहले शारीरिक संबंध और फिर वादा खिलाफी से दु:खी युवती ने पीया जहर

Next Post

NCP की समीक्षा बैठक : जामनेर मे 25 को रोजगार संमेलन

Next Post
NCP की समीक्षा बैठक : जामनेर मे 25 को रोजगार संमेलन

NCP की समीक्षा बैठक : जामनेर मे 25 को रोजगार संमेलन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.