• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह को किया गिरफ्तार, गांजा लेने की बात स्वीकारी

Tez Samachar by Tez Samachar
November 21, 2020
in Featured, मनोरंजन
0
NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह को किया गिरफ्तार, गांजा लेने की बात स्वीकारी
मुंबई (तेज समाचार डेस्क). मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में भारती और उनके पति हर्ष ने गांजा लेने की बात कुबूल कर ली है. हर्ष से पूछताछ जारी है और उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सकता है. भारती के प्रोडक्शन ऑफिस और घर से 86.5 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया है. भारती को रविवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है.
एक ड्रग पैडलर से पूछताछ में इन दोनों का नाम सामने आया था. इसके बाद अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा स्थित घरों में रेड की गई. इस रेड में NCB ने यहां से नशीला पदार्थ भी बरामद किया है.
इससे पहले, ड्रग्स केस में 20 नवंबर को अर्जुन रामपाल NCB के ऑफिस पहुंचे, जहां उनसे कई घंटों तक पूछताछ हुई. अर्जुन से पहले उनकी लिव इन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से दो दिन पूछताछ की गई थी. रामपाल के दोस्त पॉल बार्टेल की भी गिरफ्तारी हुई थी, वह 25 नवंबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में है.
भारती सिंह एक स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्ट्रेस हैं. वे ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आती हैं. भारती ने 2017 में राइटर हर्ष लिंबचिया से शादी की. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन लाफ्टर चैलेंज से की थी. इसके बाद उन्होंने कई कॉमेडी शो में काम किया किया, जिनमें कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस का जादू, कहानी कॉमेडी सर्कस की और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे शो शामिल हैं.
Previous Post

सुप्रीम कोर्ट ने दिए हरिद्वार में 4 अवैध धार्मिक ढांचे हटाने का आदेश

Next Post

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के कोरोना सेंटर में आग, 2 मरीज झुलसे

Next Post
ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के कोरोना सेंटर में आग, 2 मरीज झुलसे

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के कोरोना सेंटर में आग, 2 मरीज झुलसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.