• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पहूर ग्राम पंचायत में राकां ने भाजपा से छीना उपसरपंच पद

Tez Samachar by Tez Samachar
June 5, 2019
in खानदेश समाचार, जलगाँव, धुले
0
पहूर ग्राम पंचायत में राकां ने भाजपा से छीना उपसरपंच पद

जामनेर / जलगांव (नरेंद्र इंगले ). संख्याबल होने के बावजूद पहूर पेठ ग्राम पंचायत में राकां ने भाजपा से उप सरपंच पद छीन लिया है. 3 जून को संपन्न इस नियुक्ति प्रक्रिया में भाजपा की ओर से मेहराज बी. शेख बिसमिल्ला को भाजपा के पास 10 वोट होने के बावजूद 8 ही वोट मिले. वहीं राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्याम सावले को 10 वोट मिले है.

विदित हो कि सालभर पहले संपन्न हुए आम चुनावो मे भाजपा के पैनल ने लोक नियुक्त सरपंच समेत 9 सदस्य सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं राष्ट्रवादी के पैनल को 8 सीटें हासिल हुई थी. एक साल बीतने के बाद उपसरपंच पद के लिए चुनाव प्रक्रिया का आयोजन किया गया, जिसमें श्याम को राष्ट्रवादी के 8 वोटों के साथ ही भाजपा से भी 2 वोट मिल गए है. इस तरह श्याम को कुल 10 और भाजपा प्रत्याशी मेहराज बी शेख बिसमिल्ला को महज 8 वोट मिल सके हैं.

सहायक चुनाव अधिकारी सी. एच. वाघमारे ने श्याम को उपसरपंच घोषित किया है. पिठासीन अध्यक्ष के रूप मे सरपंच नीता पाटिल ने कामकाज संभाला. अनुशासन तथा संगठन की हामी भरने वाली भाजपा से ही 2 सदस्यों ने गुप्त मतदान प्रक्रिया में राष्ट्रवादी के पक्ष में वोट करने के कारण से यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस ने उपसरपंच पद पर कब्जा जमा लिया है, जिससे भाजपा के अंदरुनी गुटबाजी की पोल खुल चुकी है.

मंत्री गिरीश महाजन ने इस पंचायत के आम चुनाव में बीते साल ही पूरी ताकत झोंककर बीते 30 साल से सत्ता में रही कांग्रेस – राष्ट्रवादी को सत्ता से बेदखल करते पहूर पेठ ग्राम पंचायत पर भाजपा का परचम फहराया था. लोकनियुक्त सरपंच पद के लिए कांटे कि टक्कर मे नीता पाटिल ने साढे तीन हजार वोटों से जीत दर्ज की थी. वहीं कुल 18 सीटों में भाजपा ने 9 और राष्ट्रवादी ने 8 सीटें हासिल की थी. बावजूद इसके अब विधानसभा चुनावों के मुहाने उपसरपंच पद पर राष्ट्रवादी के जीत से भाजपा के सामने काफी परेशानी बढ़ गई है.

श्याम की जीत के बाद राष्ट्रवादी के नेता संजय गरुड ने पार्टी कार्यकर्ताओ को शुभकामनाएं दी. पैनल प्रमुख प्रदीप लोढ़ा, पूर्व जि.प. सदस्य कैलास पाटिल, शैलेश पाटिल, ईका पैलवान, ईश्वर बारी, शांताराम पाटिल, चांदखा तडवी, शरद सोनार, वसीम शेख नसीम समेत पदाधिकारियो ने जीत का जश्न मनाया.

Tags: #CHADHA CLASSES JALGAON
Previous Post

धुलिया : मुस्लिमों के दो गुटों में खूनी संघर्ष

Next Post

डिस्पोज के लिए रखे बम में धमाका

Next Post
डिस्पोज के लिए रखे बम में धमाका

डिस्पोज के लिए रखे बम में धमाका

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.