• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे : चलती बाइक पर कटर से काटा दोस्त का गला, आरोपी गिरफ्तार

Tez Samachar by Tez Samachar
January 3, 2021
in Featured, प्रदेश
0
पुणे : चलती बाइक पर कटर से काटा दोस्त का गला, आरोपी गिरफ्तार

पिंपरी (तेज समाचार डेस्क). चलती बाइक पर कटर से अपने ही दोस्त का गला चीर दिए जाने की वारदात पिंपरी चिंचवड़ के भोसरी में सामने आई है. इस वारदात में अभिषेक उर्फ आकाश मधुकर कांबले नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.उसका अस्पताल में इलाज जारी है.इस मामले में उसके दोस्त किरण शिवाजी थोरात को गिरफ्तार किया गया है.उ सके खिलाफ शुभम मधुकर कांबले ने एमआईडीसी भोसरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, किरण और अभिषेक दोनों दोस्त हैं.अभिषेक की गर्लफ्रैंड किरण की मुंहबोली बहन है.उनके अफेयर के बारे में किरण को पता था. गत कुछ दिन से अभिषेक और उसकी गर्लफ्रैंड के बीच मनमुटाव जारी है. इससे किरण नाराज था. इसी नाराजगी में दोनों एक दोपहिया पर सवार होकर  इंद्रायणीनगर से बालाजीनगर की ओर आ रहे थे.

भोसरी टेल्को रोड पर पहुंचते ही किरण ने लघुशंका के बहाने से अभिषेक को गाड़ी रोकने को कहा.गाड़ी की स्पीड कम होते ही किरण ने कटर से अभिषेक के गले पर वार किया और खुद गाड़ी पर छलांग लगाकर भाग निकला.रक्तरंजित अवस्था में अभिषेक को एक ऑटो रिक्शा से हॉस्पिटल लाया गया, यहां उसका इलाज जारी है.पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज कर आरोपी किरण को गिरफ्तार कर लिया है.

Previous Post

इंदौर : बदले की भावना से नाबालिग का अपहरण, आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला

Next Post

मजदूर की मौत से डर कर मालिक ने फुटपाथ पर फिकवाई लाश

Next Post
मजदूर की मौत से डर कर मालिक ने फुटपाथ पर फिकवाई लाश

मजदूर की मौत से डर कर मालिक ने फुटपाथ पर फिकवाई लाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.