• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

किसान कानून को लेकर भ्रम फैला रहा है विपक्ष : रामदास आठवले

Tez Samachar by Tez Samachar
February 14, 2021
in Featured, प्रदेश
0
किसान कानून को लेकर भ्रम फैला रहा है विपक्ष : रामदास आठवले
पिंपरी (तेज समाचार डेस्क)। नए किसान कानून किसानों के फायदे के लिए ही बनाए गए हैं, ये कानून उनके हितों के विरोध में नहीं है। मगर इन कानूनों को लेकर गलतफहमी और संभ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। यह आरोप लगाते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘हम दो हमारे दो’ की टिप्पणी पर उन्हें सलाह दी कि राहुल को अब शादी कर लेनी चाहिए और ‘हम दो हमारे दो’ हो जाना चाहिए।
आरपीआई की ओर से आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लेने पिंपरी चिंचवड़ शहर पधारे आठवले ने कासारवाडी में संवाददाताओं के साथ की गई बातचीत में नए किसान कानूनों के फायदे गिनाते हुए कहा कि, इस कानून की वजह से किसान जहाँ उन्हें ज्यादा लाभ या पैसे मिलते हैं वहां अपनी कृषि उपज बेच सकते हैं। ये कानून किसानों के विरोध में नहीं बल्कि उनके फायदे के लिए ही हैं। किसान हैं इसलिए हमें दो वक्त की रोटी मिल रही है, इस हकीकत से हम भलीभांति परिचित हैं। मगर राहुल गांधी किसानों के आंदोलन को गलत दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं।
आठवले ने यह भी दावा किया कि सारे देश के किसान नए किसान कानूनों के खिलाफ नहीं हैं। केवल पंजाब और हरियाणा राज्यों के किसान इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं। देश के मूल किसान उनके इस आंदोलन में शामिल नहीं हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के कामकाज को ‘हम दो हमारे दो’ नीति वाला बताकर टिप्पणी की थी। इस पर पलटवार करते हुए आठवले ने उन्हें सलाह दी कि, राहुल गांधी को ‘हम दो हमारे दो’ की तर्ज पर अब शादी कर लेनी चाहिए। बहरहाल बीती शाम भोसरी के स्व अंकुशराव लांडगे सभागृह में आरपीआई का ‘मैं रिपब्लिकन’ सम्मेलन हुआ। इसमें नितिन धोत्रे ने आरपीआई में प्रवेश किया।
Previous Post

नौकरी के लिए कोरोना योद्धा स्वास्थ्यकर्मी अनशन पर

Next Post

OMG!!! सोने के उस्तरे से शेविंग!!!

Next Post
OMG!!!  सोने के उस्तरे से शेविंग!!!

OMG!!! सोने के उस्तरे से शेविंग!!!

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.