• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

NIA के छापों में 1 करोड रुपए बरामद

Tez Samachar by Tez Samachar
June 3, 2017
in Featured, देश
0
NIA के छापों में 1 करोड रुपए बरामद

नई दिल्ली(तेज़ समाचार डेस्क):(N I A)ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे वित्तपोषण के संबंध में श्रीनगर, दिल्ली और हरियाणा में की गई लगभग दो दर्जन छापेमारी में एक करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। एनआईए अधिकारियों ने बताया कि ये छापेमारी श्रीनगर में 14, दिल्ली में आठ और हरियाणा में एक जगह की गई।

दिल्ली में बल्लीमारान और चांदनी चौक में और हरियाणा के एक कोल्ट स्टोरेज में छापेमारी हुई। अधिकारी ने बताया कि जितनी धनराशि जब्त की गई है, उसमें से 65-70 लाख रुपये श्रीनगर से और 35-40 लाख रुपये दिल्ली से जब्त किए गए हैं।यह छापेमारी तीन अलगाववादी नेताओं तहरीक-ए-हुर्रियत नेता गाजी जावेद बाबा, जम्मू एंड कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) नेता फारुख अहमद डार उर्फ बिट्टा कराते और हुर्रियत नेता नईम खान के ठिकानों पर की गई। यह छापेमारी हुर्रियत अध्यक्ष सैयद अली गिलानी और उनके साथी हुर्रियत प्रांतीय अध्यक्ष नईम खान, डार और बाबा के खिलाफ 19 मई को प्राथमिक जांच के मद्देनजर की गई।

अलगाववादी नेता ने एक स्टिंग ऑपरेशन में यह स्वीकार किया है कि उन्होंने बल्लीमारान और चांदनी चौक के बिचौलियों के जरिए पाकिस्तान से पैसा लिया है। छापेमारी दिल्ली के रोहिणी और ग्रेटर कैलाश 2 में भी की गई।

Tags: #nia
Previous Post

राखी सावंत के नाम जारी हुआ गैर जमानती वारंट

Next Post

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से घुसपैठ में 45% की आई गिरावट:राजनाथ सिंह

Next Post
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से घुसपैठ में 45% की आई गिरावट:राजनाथ सिंह

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से घुसपैठ में 45% की आई गिरावट:राजनाथ सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.