• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अच्छी खबर : पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ में एक भी नया मरीज नहीं, अब तक 10 को डिस्चार्ज

Tez Samachar by Tez Samachar
March 27, 2020
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
अच्छी खबर : पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ में एक भी नया मरीज नहीं, अब तक 10 को डिस्चार्ज
पिंपरी (तेज समाचार डेस्क). संक्रमण रोकने की उपाययोजनाओं की प्रभावी अमलबाजी के जरिये पिंपरी चिंचवड़ शहर में लगातार सातवें दिन भी कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। यही तस्वीर शुक्रवार को पुणे में भी रही। एक भी नया मामला नहीं मिलने के अलावा दूसरी राहत की खबर यह है कि पुणे में 20 में से 7 और पिंपरी चिंचवड़ में 12 में से 3 पॉजिटिव मरीजों को 15 दिन के इलाज के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज दिया गया है। फिलहाल पुणे में 13 और पिंपरी चिंचवड़ में 9 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है।
– 158 की रिपोर्ट निगेटिव
मनपा के वाईसीएम और भोसरी हॉस्पिटल में शुक्रवार को 183 लोगों को लार के नमूने जांच के लिए एनआईवी भेजे गए हैं। इनमें से 158 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। आज दिनभर में 13 संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया है। कोरोना का प्रादुर्भाव रोकने के लिए पिंपरी चिंचवड मनपा द्वारा गठित 244 कर्मचारियों की क्षेत्रीय सर्वेक्षण टीम ने आज तक कुल चार लाख 78 हजार 726 लोगों की जांच की। इनमें से 1342 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। इन लोगों को घरों से बाहर निकलने से मनाही की गई है। होम क्वारंटाइन कोई व्यक्ति बाहर पाया गया तो उसकी जानकारी मनपा की सारथी हेल्पलाइन 8888006666 पर संपर्क करने की अपील महापौर ऊषा ढोरे और सभागृह नेता नामदेव ढाके ने की है।
– विदेशों से आए नागरिक कॉरंटाइन में रहे
अगर कोई होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करता पाया गया तो उन्हें क्वारंटाइन की व्यवस्था की गई जगहों पर भेजा जायेगा साथ ही उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई, जिसमें छह माह सजा का प्रावधान है, भी की जाएगी, यह चेतावनी भी उन्होंने दी है। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए 21 दिन तक लॉक डाउन घोषित किया गया है, इसका कड़ाई से पालन करें। अत्यावश्यक कामों के बगैर घरों से बाहर न निकलें। फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टरी परामर्श लें। कोरोना संक्रमित देशों से आये नागरिक 14 दिन तक घरों में ही अलग रहें। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मनपा की सारथी हेल्पलाइन 8888006666 और व्हाट्सएप नँबर 9922501450 पर संपर्क करें, यह अपील भी उन्होंने की है।
पुणे में 12 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार
पुणे में अब तक 719 संदिग्ध लोगों की लार के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें से 687 की रिपोर्ट निगेटिव मिलने से उन्हें डिस्चार्ज दिया गया। फिलहाल 12 लोगों की रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। विदेश यात्रा से लौटे 736 लोगों को अंडर सर्वलेन्स रखा गया है जबकि 1264 लोगों का 14 दिनों का सर्वलेन्स पूरा हो चुका है। बहरहाल पिंपरी चिंचवड़ शहर की कई संवेदनशील संस्था, संगठन, व्यक्तियों ने मदद करने की इच्छा प्रकट की है। ऐसे जो लोग मदद करना चाहते हैं वे अनाज व अन्य खाद्य पदार्थ एवं खाना पकाने के लिए जरूरी तेल, मसाले आदि के पैकेट तैयार कर भोसरी इंद्रायणी नगर स्थित संत ज्ञानेश्वर क्रीड़ा संकुल के बैडमिंटन हॉल में पहुंचाएं। उसके लेकिन मनपा की सारथी हेल्पलाइन 8888006666 पर संपर्क करें, यह अपील भी महापौर ने की है। इस बीच संभागीय आयुक्त डॉ दीपक म्हैसेकर ने आज वाईसीएम हॉस्पिटल पहुंचकर कोरोना से निपटने की मनपा की तैयारियों का जायजा लिया और प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए।
Tags: Corona NewsCorona Update
Previous Post

कोरोना : आइसोलेशन के लिए किसी ने पूरी बिल्डिंग, तो किसी दिया होटल

Next Post

मैगी, बिस्किट खा कर गुजारा करने पर मजबूर हैं छात्र

Next Post
मैगी, बिस्किट खा कर गुजारा करने पर मजबूर हैं छात्र

मैगी, बिस्किट खा कर गुजारा करने पर मजबूर हैं छात्र

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.