• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

महाराष्ट्र में कोरोना से पीड़ित पुलिसकर्मियों की संख्या हुई 422

Tez Samachar by Tez Samachar
May 5, 2020
in Featured, मुंबई
0
महाराष्ट्र में कोरोना से पीड़ित पुलिसकर्मियों की संख्या हुई 422

महाराष्ट्र में कोरोना से पीड़ित पुलिसकर्मियों की संख्या हुई 422

मुंबई (तेज समाचार डेस्क): महाराष्ट्र के 30 जिलों में कोरोना से हाहाकार मचा है। कोरोना संकट में आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी का निवर्हन करने वाले पुलिसकर्मी भी इस महामारी से ग्रसित हो रहे हैं। सूबे में इस समय कुल 422 पुलिसकर्मियों का इलाज जारी हैं, जिनमें से 212 पुलिसकर्मियों का इलाज मुंबई में हो रहा है। राज्य में कुल 4 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है, जिनमें 3 पुलिसकर्मियों की मौत अकेले मुंबई में ही हुई है।
राज्य में पुलिसकर्मियों में बढ़ रही कोरोना की बीमारी को देखते हुए गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सभी अस्पतालों में पुलिसकर्मियों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था की है। इसी तरह मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने 55 वर्ष से अधिक उम्रवालों को फिलहाल घर पर रुकने का आदेश दिया है। पुलिसवालों को कोरोना से बचाव के लिए हर तरह सुरक्षा किट आदि उपलब्ध करवाए गए हैं।
सोमवार देर रात मुंबई के पुलिस उपायुक्त भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसी प्रकार मुख्यमंत्री निवास मातोश्री बंगले पर कार्यरत तीन पुलिसकर्मी कोरोना पाॅजीटिव के चपेट में आ गए हैं। मुख्यमंत्री के शासकीय निवास वर्षा बंगले पर कार्यरत एक महिला पुलिस अधिकारी भी कोरोना पाई गई है।
सोमवार को जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन के 12 पुलिसकर्मी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह मुंब्रा पुलिस स्टेशन और वर्तक नगर पुलिस स्टेशन के कई पुलिसकर्मी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। इन सभी का इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
Previous Post

शिरपुर: 8 दुकानों को किया सील

Next Post

जगद्गुरु नरेंद्राचार्य महाराज संस्थान, नानीजधाम ने १ करोड़ २ लाख रुपए कोविड-१९ महामारी के लिए रिलीफ में दान किये

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.