• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

गलती से LOC पार कर आया पाकिस्तानी बच्चा- जवानों ने chocolate खिलाकर वापिस भेजा

राजीव राय by राजीव राय
April 3, 2021
in Featured, देश
0
गलती से LOC पार कर आया पाकिस्तानी बच्चा- जवानों ने chocolate खिलाकर वापिस भेजा
नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क): शुक्रवार को राजस्थान के बाड़मेर में एक पाकिस्तानी बच्चा गलती से आ गया। जब वो जवानों के सामने आया तो जोर जोर से रोने लगा। इसके बाद जवानों ने उसे चुप कराया, चॉकलेट (Chocolate) और पानी दिया और फिर उसे पाकिस्तानी सेना के हवाले कर दिया। बाड़मेर जिला, पाकिस्तान की सीमा से लगा हुआ है। शुक्रवार को यहां गलती से 8 साल का पाकिस्तानी बच्चा घुस आया। ये 83वीं बटालियन के सोमरत पिलर नंबर 888/2-S के पास प्रवेश कर आ गया।
जवानों ने बच्चे को देखा तो उसे वापिस जाने के कहा, लेकिन बच्चा डरकर जोर से रोने लगा। इसके बाद जवानों ने बच्चे को चॉकलेट ((Chocolate) देकर उसे चुप कराया और पानी भी पिलाया। फिर भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी रेंजरों के साथ एक फ्लैग मीटिंग बुलाई और बच्चे को पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले कर दिया।बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर के प्रवक्ता डीआईजी एमएल गर्ग ने वाकये की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजेे अचानक 8 साल का एक पाकिस्तानी बच्चा गलती  से हमारी सीमा में घुस आया। बच्चे का नाम करीम है। उसे वापिस जाने को कहा गया लेकिन वो घबराकर रोने लगा। इसके बाद जवानों ने मानवीयता का परिचय देते हुए बच्चे को चुप कराया। पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग कर बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया। जाते हुए बच्चे को जवानों ने चॉकलेट देकर विदा किया।
भारतीय सेना के इस काम की पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी काफी तारीफ की है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि तमाम नफरतों के बीच मासूमियत और अच्छाई आज भी बरकरार है।
Tags: chocolate
Previous Post

अजय देवगन की फिल्म रिलीज़ के पहले ही किया 900 करोड़ का बिज़नेस

Next Post

भगवान से खफा एक बेघर ने मंदिर में फेंके पत्थर

Next Post

भगवान से खफा एक बेघर ने मंदिर में फेंके पत्थर

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.