• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा

राजीव राय by राजीव राय
October 12, 2020
in Featured
0
पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा

पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा

जबलपुर (तेज समाचार डेस्क): सट्टा का कारोबार करने वाले सटोरिए सतीश की लाश संदिग्ध हालात में 11 अक्टूबर को कछपुरा ब्रिज के नीचे मिली थी। मौके पर पहुंची लार्डगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सतीश पटेल की हत्या के दिन आरोपी कछपुरा में रहने वाले बृजेश चढ़ार दिखा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बृजेश चढ़ार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ब्रजेश ने सतीश की हत्या के पीछे जो कहानी बताई है वह हैरान करने के साथ पुलिस को परेशान करने वाली भी थी। मृतक सतीश सट्टा खिलाने का काम करता था और आरोपी ब्रजेश ने 9 अक्टूबर को मृतक सतीश पटेल के पास 100 रुपए का सट्टा लगाया था जिसमें उसका अंक खुल गया था। इसके बदले सतीश से ब्रजेश से 8 हजार रुपए लेने थे, लेकिन सतीश पैसे देने में आनाकानी कर रहा था। इस पर आरोपी ने 10 अक्टूबर की रात मृतक को शराब पीने फोन लगाकर कछपुरा ब्रिज के नीचे बुलाया था और दोनों कछपुरा ब्रिज की सीढ़ियों पर शराब पी।

इसी दौरान आरोपी ने मृतक से अपने सट्टे मे जीते रुपए मांगे। सतीश ने रुपए देने से मना करते हुए सट्टे में रुपए जीतने के सबूत मांगा। इस बात पर दोनो में जमकर विवाद हुआ और ब्रजेश ने सतीश को सीढी के उपर से धक्का दे दिया, जिससे सतीश नीचे गिर गया। सतीश उससे पहले उठकर खड़ा हो पाता उससे पहले ही आरोपी ने पास पड़ा पत्थर उठाकर सतीश के सीने और गर्दन में पटक दिया, जिससे सतीश की मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपी सुबह होते ही अपने गॉव चला गया था, जिसे पुलिस ने उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

 

Tags: अधउतरककतलकयखलसघटनपलसपसमतलकरसटट
Previous Post

कथनी-करनी में एक है बीजेपी, कांग्रेस की तरह दोहरी मानसिकता नहीं- केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर

Next Post

सोनी ने भारत में लॉन्च किया फुल-फ्रेम मिररलेस कैमरा

Next Post
सोनी ने भारत में लॉन्च किया फुल-फ्रेम मिररलेस कैमरा

सोनी ने भारत में लॉन्च किया फुल-फ्रेम मिररलेस कैमरा

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.