• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे रेल मंडल के 25 कर्मचारी सम्मानित

Tez Samachar by Tez Samachar
October 15, 2019
in पुणे, प्रदेश
0
पुणे रेल मंडल के 25 कर्मचारी सम्मानित

 

पुणे (तेज समाचार डेस्क). पुणे मंडल के 25 वाणिज्य कर्मचारियों को उनके उल्‍लेखनीय कार्यों के लिए मंडल रेल प्रबंधक मिलिन्द देऊस्कर ने प्रशस्ति पत्र  देकर सम्मानित किया।
मंडल के दो टिकट निरीक्षक सर्वश्री अरुण कुमार तथा सुनील मालुसरे ने अपनी ड्यूटी के दौरान दो नकली टीटीयों को पकडा। पकडे गए दोनों फर्जी टीटी यात्रियों से ट्रेन में अवैध वसूली कर रहे थे।
इसके अलावा 23 अन्य रेल कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने पिछले दिनों मुंबई-पुणे, पुणे-कोल्हापुर एवं मिरज–कोल्हापुर सेक्शन में  भारी वर्षा तथा जलजमाव की वजह से रद्द हुई कई गाडियों के प्रभावित यात्रियों को मुश्किल समय में अपने अतिरिक्त प्रयास करके उनकी सहायता की। इन कर्मचारियों ने विभिन्न स्टेशनों तथा गाडियों में फंसे यात्रियों को नाश्ता, चाय, कॉफी, पानी आदि उपलब्ध कराया। उन्हें उचित रुप से मार्गदर्शन करके उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचने के लिये यातायात के वैकल्पिक साधन उपलब्ध करवाए। इन समर्पित कर्मचारियों ने टिकट रिफंड के लिये अतिरिक्त काउंटर लगाए। अन्य सभी जरूरी तात्कालिक मदद के लिये अपना अतिरिक्त समय दिया। इस तरह इन्होंने मानवता का परिचय देते हुए लोगों की मदद करने हेतु अपने आप को झोंक दिया|
देऊस्कर ने इन कर्मचारियों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिये सराहा। इस कार्यक्रम का संयोजन वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक, सुनील मिश्रा ने किया तथा उन्होंने भी वाणिज्य कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिये बधाई दी। इस अवसर पर मंडल के कई अधिकारी एवं बडी संख्या में कर्मचारी  उपस्थित थे।
Tags: Manoj JhanvarMilind deuskarPune Railway division
Previous Post

चुनाव से ठीक पहले राकां-कांग्रेस को तगड़ा झटका

Next Post

CBI के बाद अब पी. चिदंबरम पर ED का शिकंजा : INX मीडिया मामले में होगी पूछताछ

Next Post
CBI के बाद अब पी. चिदंबरम पर ED का शिकंजा : INX मीडिया मामले में होगी पूछताछ

CBI के बाद अब पी. चिदंबरम पर ED का शिकंजा : INX मीडिया मामले में होगी पूछताछ

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.