• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

कुछ ही देर में आज वायुसेना में शामिल होंगे राफेल

Tez Samachar by Tez Samachar
September 10, 2020
in Featured, देश
0
कुछ ही देर में आज वायुसेना में शामिल होंगे राफेल
अम्बाला (तेज समाचार डेस्क). फ्रांस से खरीदे गए 5 आधुनिक लड़ाकू विमान राफेल अब से कुछ ही देर के बाद अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन में वायुसेना में शामिल किए जाएंगे. इस दौरान सर्वधर्म यानी हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई धर्म के अनुसार पूजा होगी. फिर एयर-शो होगा. यह पूरा कार्यक्रम यानी सेरेमनी 6 घंटे चलेगी. इस कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ले भी शामिल होंगी.
– 10:30 बजे एयर-शो में सारंग टीम दिखाएगी करतब
समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए वायुसेना ने तैयारी पूरी कर ली है. सुबह 10 बजे राजनाथ सिंह और फ्रांस के रक्षामंत्री अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन में लैंड करेंगे. इसके बाद 10:30 बजे एयर शो शुरू होगा. हवा में एक के बाद एक कई विमान प्रदर्शन करेंगे. इसके बाद ध्रुव हेलीकॉप्टर की सारंग टीम करतब दिखाएगी. इससे पहले 2016 में भी सारंग टीम अम्बाला में एयर शो कर चुकी है. अम्बाला के लोगों को घरों की छतों से एयर शो के करतब दिखाई दिखाई देंगे.
तेजस के भी करतब देखेंगे दर्शक
राफेल के साथ अम्बाला में पहली बार स्वदेशी तेजस भी करतब दिखाएंगे. तेजस विमान में राफेल की तरह डेल्टा विंग हैं. इनके अलावा जगुआर और सुखोई-30 भी परफॉर्म करेंगे.
– 17 गोल्डन एरो स्क्वाड्रन में शामिल होंगे राफेल
राफेल फाइटर जेट की अम्बाला स्थित 17 गोल्डन एरो स्क्वॉड्रन में औपचारिक एंट्री इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी. 17 साल बाद कोई रक्षा मंत्री अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन में किसी बड़े समारोह में शामिल होंगे.
Previous Post

13 सितंबर को हो सकता है बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम का ऐलान

Next Post

बिहार विधान सभा चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

Next Post
बिहार विधान सभा चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

बिहार विधान सभा चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.