• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

रेल रोको आंदोलन: पंजाब में बिजली संकट, दो थर्मल प्लांट ठप

राजीव राय by राजीव राय
October 29, 2020
in Featured, देश
0
नंदुरबार: 3 फीडर से होगी बिजली की आपूर्ति
नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क): पंजाब में मालगाड़ियों की आवाजाही बंद होने के कारण राज्य के थर्मल प्लांट कोयले की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। इसके चलते राज्य में बिजली का गंभीर संकट खड़ा होने के आसार पैदा हो गए हैं।
पीएसपीसीएल के सीएमडी ए वेणु प्रसाद ने बताया कि अधिकांश थर्मल प्लांटों के पास इस समय दो-चार दिन का ही कोयला बचा है।
थर्मल प्लांट अपनी न्यूनतम क्षमता के साथ चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोयले की आपूर्ति बहाल न हुई तो राज्य में बिजली का गंभीर संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने बताया कि राज्य में प्रतिदिन 6000 मेगावाट बिजली की जरूरत है और सरकार अन्य स्त्रोतों से 5000 मेगावाट बिजली की व्यवस्था कर रही है। राज्य सरकार ने अपने स्वामित्व वाले रोपड़ और लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांटों को बंद कर दिया गया है और फिलहाल राजपुरा, तलवंडी साबो और गोइंदवाल के निजी थर्मल प्लांटों से बिजली हासिल कर रही है।
सीएम ने रेल मंत्री को लिखा पत्र  दो दिन पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर पंजाब में मालगाड़ियों की आवाजाही बहाल करने की मांग की है। उन्होंने रेलों की आवाजाही रुकने से पैदा हो रहे बिजली संकट का भी जिक्र अपने पत्र में किया है और चेतावनी दी है कि आंदोलनकारी किसानों ने राज्य सरकार की अपील मानते हुए मालगाड़ियों को रेल रोको आंदोलन से छूट दे दी थी।
लेकिन केंद्र सरकार द्वारा बिना किसी कारण के अचानक पंजाब में मालगाड़ियां रोककर आंदोलनरत किसानों को भड़काने की कोशिश की है।
Tags: power crisispunjabrail roko movementthermal plant stalled
Previous Post

कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 नवंबर तक रोक, जारी रहेंगी कार्गो व विशेष सेवाएं

Next Post

मेरठ: तेज धमाके के साथ फटा विस्फोटक पदार्थ, कांग्रेस नगर अध्यक्ष की मौत

Next Post
बिहार : अपने ही बिछाए बारूद से झुलसे नक्सली

मेरठ: तेज धमाके के साथ फटा विस्फोटक पदार्थ, कांग्रेस नगर अध्यक्ष की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.