• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी दिवाली पर देशवासियों को बधाई

Tez Samachar by Tez Samachar
November 7, 2018
in Featured, देश
0
Diwali wishes

नई दिल्ली(तेज़ समाचार प्रतिनिधि ): राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिवाली के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा कि दिवाली का त्योहार सभी देशवासियों के लिए सुख और समृद्धि लाए। मेरी कामना है कि दीपों का यह पर्व हमारे देश के प्रत्येक घर और परिवार को और समूचे विश्व को आलोकित कर दे। नायडू ने श्रृंखलाबद्ध ट्वीट में कहा कि दिवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

ADVT

उन्होंने कहा कि मैं प्रकाश-पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। दिवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और भगवान राम के सद्गुणों के प्रति हमारी आस्था को मजबूत बनाती है।नायडू ने कहा कि दीपावली का पर्व संपत्ति, गौरव और समृद्धि की प्रतीक देवी लक्ष्मी से भी जुड़ा है, सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में रहने वाले भारतीय मूल के लोग बड़ी धूमधाम से इस त्योहार को मनाते हैं। मैं कामना करता हूं कि दीपावली का पर्व हमारे जीवन में प्रकाश, शांति, समृद्धि और प्रसन्नता लाए।” प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि दीपावली की सभी सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। मेरी कामना है कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।

Previous Post

प्रधानमंत्री ने हर्शिल, उत्तराखंड में जवानों के साथ दीवाली मनाई

Next Post

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल के खिलाफ ‘हमले’ की साजिश, 6 गिरफ्तार

Next Post
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल के खिलाफ ‘हमले’ की साजिश, 6 गिरफ्तार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल के खिलाफ 'हमले' की साजिश, 6 गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.