• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

रेमो डिसूजा की हालत अब बेहतर

राजीव राय by राजीव राय
December 15, 2020
in Featured, मनोरंजन
0
रेमो डिसूजा की हालत अब बेहतर
मुंबई (तेज समाचार डेस्क): जाने-माने कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा की हालत में पहले से काफी सुधार है। रेमो डिसूजा को कुछ दिनों पहले हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।  रिपोर्ट में बताया गया है कि अस्पताल में रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर है। परिवार के अनुसार, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को बीते शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी सर्जरी का फैसला लिया। हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।
एक्टर आमिर अली ने भी रेमो डिसूजा का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें रेमो डिसूजा नजर आ रहे हैं। उनका फेस तो नहीं दिख रहा है, लेकिन अंदाज से लग रहा है कि वे अपने आपको बेहतर महसूस कर रहे हैं। पत्नी लिजेल ने पति रेमो का एक वीडियो शेयर किया है। लिजेल ने फैन्स द्वारा दी गई दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है, ”पैरों पर डांस करना एक चीज होती है और दिल से डांस करना एक अलग बात होती है। रेमो डिसूजा, फैन्स का शुक्रिया आपकी दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए।”
रेमो और लिजेल के दो बेटे ध्रुव और गैब्रिएल हैं। रेमो अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं, जिसमें IIFA, जी सिने और स्टार डस्ट जैसे अवॉर्ड्स शामिल हैं। वह झलक दिखलाजा, डांस इंडिया डांस और डांस प्लस जैसे शोज को जज भी कर चुके हैं। वह खुद की डांस एकेडमी भी चलाते हैं, जहां हर साल वह युवाओं को डांस ट्रेनिंग देते हैं।
Previous Post

इलाहाबाद : HC ने सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों के नामों का मांगा ब्यौरा

Next Post

पुणे : इमारत की छत से फेंक कर कुत्ते की हत्या, मेनका गांधी ने पुलिस को किया फोन

Next Post
पुणे : इमारत की छत से फेंक कर कुत्ते की हत्या, मेनका गांधी ने पुलिस को किया फोन

पुणे : इमारत की छत से फेंक कर कुत्ते की हत्या, मेनका गांधी ने पुलिस को किया फोन

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.