• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

भायखला जेल पहुंची रिया चक्रवर्ती, 14 दिनों तक न्यायीक हिरासत में रहेगी रिया

Tez Samachar by Tez Samachar
September 9, 2020
in Featured, प्रदेश
0
भायखला जेल पहुंची रिया चक्रवर्ती, 14 दिनों तक न्यायीक हिरासत में रहेगी रिया

मुंबई (तेज समाचार डेस्क). अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की पूरी रात नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के लॉकअप में गुजरी। दरअसल, एनसीबी ने रिया को कल दोपहर गिरफ्तार किया था। इसके बाद देर शाम कोर्ट में पेशी हुई। निचली अदालत ने जमानत याचिका खारिज करते हुए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ऑफिस में ही रखा गया था। आज सुबह करीब सवा दस बजे उसे एनसीबी ऑफिस से भायखला जेल ले जाया गया, जहां वह ज्युडिशियल कस्टडी में रहेगी। इससे पहले भायखला जेल में रिया के रखने की सभी तैयारियां कर ली गई थी। भायखला जेल में रिया को वूमन सेल में रखा जाएगा. भायखला जेल में न्यायीक हिरासत में कैदी को रखने की सभी कागजी कार्यवाही को पूरा करने के बाद उसे वूमन सेल में भेज दिया जाएगा.

– पूरी रात सो नहीं पाई रिया
जेल रूल बुक के मुताबिक, शाम को जेल में कैदियों की गिनती के बाद नए कैदी को नहीं लिया जाता। इसलिए उन्हें मंगलवार रात को एनसीबी के लॉकअप में रखा गया। बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे रिया को भायखला जेल में शिफ्ट किया गया। सूत्रों के मुताबिक, लॉकअप में रिया पूरी रात ठीक से सो नहीं पाईं। वह रात में कई बार उठीं और बैरक में टहलती हुई नजर आईं।

-शोविक और रिया के वकील ने सेशन कोर्ट में दायर की याचिका
इस बीच, रिया और उसके भाई शोविक ने सेशन कोर्ट में जमानत के लिए फिर याचिका लगाई है। उनके वकील सतीश मानशिंदे ने इसकी पुष्टि की है। रिया पर ड्रग्स लेने, सुशांत को ड्रग्स देने सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं। रिया का रोल ड्रग्स के ट्रांसपोर्टेशन और जमा करने वाले सिंडिकेट के सदस्य के तौर पर दिखाया गया है।

_ ड्रग्स लेने की बात रिया ने कबूल की
हालांकि, रिया ने अपने स्टेटमेंट में ये माना है कि वो ड्रग्स का सेवन करती थीं। एनसीबी की टीम ने उनसे तीन दिन पूछताछ की। उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। ड्रग्स मामले में यह दसवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले रिया के भाई शोविक, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, कर्मचारी रहे दीपेश सावंत, ड्रग पैडलर अब्देल बासित परिहार, जैद विलात्रा और कैजिन इब्राहिम समेत 9 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Previous Post

भायखला जेल में रिया की रवानगी, 14 दिन की न्यायीक हिरासत में जेल में ही रहेगी

Next Post

मुंबई में जेसीबी मशीन से तोड़ा जा रहा कंगना का ऑफिस

Next Post
मुंबई में जेसीबी मशीन से तोड़ा जा रहा कंगना का ऑफिस

मुंबई में जेसीबी मशीन से तोड़ा जा रहा कंगना का ऑफिस

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.