• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

सांगली : पुरानी रंजिश में तेजधार हथियार से 3 की निर्मम हत्या, 6 गिरफ्तार

Tez Samachar by Tez Samachar
September 21, 2025
in Featured, प्रदेश
0
सांगली : पुरानी रंजिश में तेजधार हथियार से 3 की निर्मम हत्या, 6 गिरफ्तार
सांगली(तेज समाचार डेस्क)। पुराने विवाद में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर की घटना से सांगली जिले में सनसनी मच गई है। सांगली के पलुस तालुका के दुधोंडी में तीन लोगों की तेजधार हथियार से सपासप वार कर बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी गई। यह घटना दुधोंडी के वसंत नगर में घटी। इस घटना में अन्य चार लोग भी घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव व्याप्त है।
उत्सव मनाने को लेकर दोनों गुटों में हुआ था विवाद
इस सनसनीखेज वारदात के मृतकों में अरविंद साठे (52), विकास मोहिते (32) और सनी मोहिते (28) का समावेश है। इस मामले में सांगली पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है लेकिन माना जा रहा है कि पुरानी रंजिश में यह हत्या की गई है। यह भी कहा जा रहा है कि जयंती उत्सव मनाने को लेकर दो गुटों में हुए विवाद के बाद हत्या की यह वारदात हुई है।
4 गंभीर रूप से घायल
बताया जा रहा है कि, तीनों की हत्या से पूर्व दुधोंडी में मोहिते और साठे गुट में जमकर मारपीट हुई थी। विवाद के बाद पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया था। रविवार की सुबह 7 बजे पुलिस स्टेशन जाने के दौरान मृतकों पर हमला किया गया। इसके बाद दो गुटों का विवाद खुल कर सामने आ गया था। यह विवाद बढ़ने पर तेजधार हथियार से वार कर तीन लोगों की हत्या कर दी गई। इस हमले में चार लोग गंभीर जख्मी हो गए है। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Previous Post

कश्मीर : पत्थरबाजों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, न होगा पासपोर्ट का सिक्योरिटी क्लीयरेंस

Next Post

ऑनलाइन क्लास में चलने लगा पोर्न वीडियो 

Next Post
ऑनलाइन क्लास में चलने लगा पोर्न वीडियो 

ऑनलाइन क्लास में चलने लगा पोर्न वीडियो 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.