• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

साइन्स पार्क में विद्यार्थियों ने लूटा विज्ञान के खेलों का आनंद

Tez Samachar by Tez Samachar
December 5, 2018
in पुणे
0
साइन्स पार्क में  विद्यार्थियों ने लूटा विज्ञान के खेलों का आनंद
पिंपरी (तेज समाचार डेस्क). सांगवी के अरविंद एज्यूकेशन सोसाइटी के भारतीय विद्या निकेतन विद्यालय और  ज्यूनियर कॉलेज के विद्यार्थियों ने चिंचवड़ के साइन्स पार्क का दौरा किया. यहां विद्यार्थियों ने विज्ञान पर आधारित विभिन्न वस्तुओं और प्रयोगों का जमकर आनंद उठाया.
सोसाइटी की ओर से शैक्षणिक यात्रा के अंतर्गत 8वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय ज्ञानवर्धन व मनोरंजन यात्रा का आयोजन किया गया था. संस्था की ओर से अध्यक्ष आरती राव, उपाध्यक्ष प्रणव राव, मुख्याध्यापिका हर्षा बाठिया, गीता येरुणकर, तेजल कोलसे पाटिल, भटू शिंदे आदि सहित शिक्षकवृंद आदि उपस्थित थे.
साइन्स पार्क में विद्यार्थियों को विज्ञान के अनेक अविष्कार देखने को मिले. इसके साथ विज्ञान के अविष्कारों को यहां बच्चों के मनोरंजन की दृष्टि से खेलों के रूप में रखा गया है, जिसका बच्चों ने जमकर जुत्फ उठाया. इस समय बच्चों ने पार्क में रखे हवाई जहाज के साथ सेल्फी भी निकाली. इसके बाद विद्यार्थियों ने साइंस सेन्टर के गाइड से  साइन्स पार्क के वैज्ञानिक प्रकल्पों की उत्सुकता से जानकारी हासिल की. साथ ही बच्चों ने तारांगण, विज्ञान फिल्म व थ्रीडी शो भी देखा. यहां बच्चों ने नए-नए प्रयोग देखे और सीखे. इस विज्ञान पार्क से बच्चों को शिक्षा की दृष्टि से सर्वांगीण विकास में गति मिलेगी. उत्सुक बच्चों ने यहां अपने पाठ्यक्रम के पाठों की कुछ शंकाओं का निरसन भी किया. प्रत्यक्ष विज्ञान क्या है? वैज्ञानिक घटनाएं कैसे घटित होती है? उसके पीछे की रोमांचक बातों को विद्यार्थियों ने पूरी तन्मयता के साथ जाना.
इस अवसर पर आरती राव ने बताया कि शैक्षणिक पिकनिक में विद्यार्थी जब विज्ञान पर आधारित प्रयोग देखते हैं, तब उनके मन में जिज्ञासा जागृत होती है और यही जिज्ञासा उन्हें वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित करती है. 
Tags: Arvind Education societyBharatiya vidya niketanpimpari chinchwad science parkPune NewsPune samacharscience centertezsamachar
Previous Post

धुलिया : चुनावी सभा के बाद दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे

Next Post

डॉ. अमर दि्ववेदी को सुश्रुत पुरस्कार

Next Post
डॉ. अमर दि्ववेदी को सुश्रुत पुरस्कार

डॉ. अमर दि्ववेदी को सुश्रुत पुरस्कार

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.