• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

सार्वजनिक शौचालय की टंकी में मिला मानव कंकाल

Tez Samachar by Tez Samachar
November 18, 2020
in Featured, प्रदेश
0
सार्वजनिक शौचालय की टंकी में मिला मानव कंकाल
पिंपरी (तेज समाचार डेस्क)। पिंपरी चिंचवड शहर में मंगलवार को तब खलबली मच गई जब यहां सार्वजनिक सुलभ शौचालय की टँकी में एक नरकंकाल पाया गया। यह मामला आज सुबह भोसरी एमआईडीसी के बालाजीनगर में सामने आया है। भोसरी एमआईडीसी पुलिस यह जानने में जुट गई कि यह कंकाल किसका है और वह यहां कैसे आया? बहरहाल इस कंकाल के मिलने से इलाके में खौफ व्याप्त है।
भोसरी एमआईडीसी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शिवाजी गवारे से मिली जानकारी के अनुसार, भोसरी बालाजीनगर में पिंपरी चिंचवड मनपा स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक सुलभ शौचालय बनाया है। यहां जलापूर्ति करने के लिए एक टँकी बनाई गई है। उसमें कुछ दिन पहले मछलियां छोड़ी गई थी। मछलियां निकाल कर टँकी की साफ करने के लिए दो लोग टँकी में उतरे। सफाई के दौरान टँकी में एक प्लास्टिक की बैग मिली जिसमें एक नरकंकाल भरा हुआ था।
शौचालय की टँकी में मिली प्लास्टिक बैग में से अचानक नरकंकाल मिलने से इलाके में खलबली मच गई। धीरे धीरे आग की तरह यह खबर पूरे शहर में फैल गई। इसकी जानकारी मिलते ही अपर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को जांच के दिशा निर्देश दिए। पुलिस कंकाल की शिनाख्त करने में जुट गई है। फिलहाल भोसरी एमआईडीसी पुलिस यह जानने में जुटी है कि कहीं हत्या करने के बाद कंकाल यहां लेकर फेंक न दिया हो?
Previous Post

छठव्रतियों को नदी घाट पर पूजा की अनुमति नहीं

Next Post

भूख से बिलखती 3 साल की बच्ची के मसीहा की कहानी सुनाएंगे सोनू सूद

Next Post
भूख से बिलखती 3 साल की बच्ची के मसीहा की कहानी सुनाएंगे सोनू सूद

भूख से बिलखती 3 साल की बच्ची के मसीहा की कहानी सुनाएंगे सोनू सूद

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.