• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

औरंगाबाद: बेटे ने मां को बनाया अपनी हवस का शिकार

Tez Samachar by Tez Samachar
December 13, 2019
in Featured
0
औरंगाबाद: बेटे ने मां को बनाया अपनी हवस का शिकार

औरंगाबाद: बेटे ने मां को बनाया अपनी हवस का शिकार

औरंगाबाद  (तेज़ समाचार प्रतिनिधि ): महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में 20 वर्षीय युवक को बीते तीन महीने में कई बार अपनी मां का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला ने बुधवार तड़के शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद सिडको पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के पिता की लगभग सात साल पहले मौत हो चुकी है और पीड़िता एक अस्पताल में काम करती है।एक अधिकारी ने बताया, ‘आरोपी को नशे की लत है। उसकी दो बहनें और एक भाई है। वह हमेशा शराब पीने के लिये अपनी मां से पैसे मांगता है। पैसे देने से मना करने पर उन्हें पीटता भी है।’ शिकायत के अनुसार उसने बीते तीन महीने में अपनी मां का कई बार यौन उत्पीड़न किया।
अधिकारी ने कहा, ‘उसने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी। यौन उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने बुधवार तड़के सिडको पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।’ आरोपी को गिरफ्तारी के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया।
वहीं औरंगाबाद जिले में ही अपनी 13 वर्षीय बेटी के कथित यौन उत्पीड़न के लिए बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। सिडको पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के बाद आरोपी को साईंनगर इलाके में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘चौकीदारी का काम करने वाला आरोपी बीते दो साल से यहां अपने परिवार के साथ रह रहा है।
शिकायत के अनुसार उसने अपनी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके बारे में बेटी ने अपनी मां को बताया, जिसके बाद वह हिंसक हो गया।’
Tags: son-arrested-for-alleged-rape-of-mother-father-accused-of-sexual-abuse-of-daughter-in-aurangabad
Previous Post

मां एकवीरा देवी के दरबार में उद्धव

Next Post

मुंबई एयरपोर्ट से पुणे व दापोली के लिए एसटी ने शुरू की बस सेवा

Next Post
मुंबई एयरपोर्ट से पुणे व दापोली के लिए एसटी ने शुरू की बस सेवा

मुंबई एयरपोर्ट से पुणे व दापोली के लिए एसटी ने शुरू की बस सेवा

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.