• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

सुशांत केस में रिया के मां-पिता पर सीबीआई ने की सवालों की बौछार

Tez Samachar by Tez Samachar
September 1, 2020
in Featured, प्रदेश
0
सुशांत केस में रिया के मां-पिता पर सीबीआई ने की सवालों की बौछार

मुंबई (तेज समाचार डेस्क). सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने लगातार चार दिनों तक रिया से पूछताछ के बाद अपनी जांच के 12वें दिन आज रिया की मां संध्या चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत से सीबीआई ने पहली बार पूछताछ की। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, दोनों से अलग-अलग पूछताछ हुई है। बताया जा रहा है कि यानी बुधवार को फिर सीबीआई माता-पिता को पूछताछ के लिए बुला सकती है। इस दौरान आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। आज करीब आठ घंटे पूछताछ हुई है। सूत्रों ने अनुसार सीबीआई आने रिया के माता-पिता से अनेक सवाल किए।

– सवालों पर सवाल दागती गई पुलिस

  1. सीबीआई ने पूछा कि, आप लोगों को कब पता चला कि सुशांत और रिया चक्रवर्ती रिलेशनशिप में हैं?
  2. क्या वे दोनों शादी करने वाले थे?
  3. क्या शोविक ने आपको कभी ​सुशांत सिंह राजपूत और रिया के बीच हुए झगड़े के बारे में बताया?
  4. क्या रिया ने आपसे कभी कहा कि अब वह सुशांत के साथ रिलेशन में नहीं रहना चाहती?
  5. आप सुशांत से उसके घर पर या फिर बाहर कितनी बार मिल चुके हैं?
  6. क्या आपको पता था कि​ रिया चक्रवर्ती सुशांत के साथ ही उनके फ्लैट में रहा करती थीं?
  7. सुशांत सिंह राजपूत से आप लोगों की बात दिन में या हफ्ते में या फिर महीने में कितनी बार हो जाती थी?
  8. क्या कभी आपको लगा कि सुशांत डिप्रेशन में हैं या रिया ने कभी आपको इसके बारे में बताया था?
  9. क्या सुशांत के पैसों को लेकर आप लोगों के बीच कोई लेनदेन हुआ?
  10. क्या आपने रिया से कभी सुशांत के पैसों को लेकर कोई बात की थी?
  11. क्या आपको पता था कि सुशांत सिंह राजपूत के पैसे शोविक भी खर्च करते हैं?
  12. क्या आपने कभी भी शोविक या रिया को सुशांत के पैसों को लेकर रोका नहीं?
  13. क्या आपको पता था कि रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स माफियाओं से भी कनेक्शन रहे हैं?
  14. क्या आपने कभी अपनी बेटी या बेटा को नशे का इस्तेमाल करते हुए कभी पकड़ा था?
  15. क्या आप सुशांत के परिवार के सदस्य से कभी मिले या कभी उनसे बातचीत हुई आपकी?
  16. सुशांत को क्या आपने कभी कोई दवाई दी और अगर हां तो वह कौन-कौन से दवाइयां थी?

– हर सवाल के जवाब को किया रिकॉर्ड
सूत्रों के अनुसार यह तो पता चला है कि रिया के माता-पिता से सीबीआई ने क्या सवाल किए होंगे, लेकिन रिया के माता-पिता ने इन सवालों के क्या जवाब दिए, ये पता नहीं चल सका है. लेकिन यह बात निश्चित है कि, रिया, उसके माता-पिता सहित अभी तक हुई पूछताछ में सीबीआई के हाथ काफी महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं. दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई है. ऐसे में दोनों ने सवालों के जवाब क्या दिए इस बारे में पता नहीं चल सका है.

Previous Post

यात्रियों के लिए खुशखबर : जल्द ही पटरी पर दौड़ेंगी 100 अतिरिक्त ट्रेनें

Next Post

अमेरिका में करीब 480,000 बच्चे कोरोना संक्रमित

Next Post

अमेरिका में करीब 480,000 बच्चे कोरोना संक्रमित

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.