• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुलिस सूबेदार ने लॉज में लगाई फांसी

राजीव राय by राजीव राय
June 2, 2020
in Featured, प्रदेश
0
रायसेन (मध्य प्रदेश) (तेज समाचार डेस्क). रायसेन जिले के औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में पुलिस सूबेदार अंशुल भलावी ने लॉज में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही होशंगाबाद डीआईजी अरविंद सक्सेना एवं रायसेन एसपी मोनिका शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे.

– लॉज के कमरे से आ रही थी बदबू
जानकारी के अनुसार मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में 28 वर्षीय पुलिस सूबेदार अंशुल भलावी ट्रैफिक ड्यूटी में पिछले सात आठ महीने से तैनात थे. वह मंडीदीप पुलिस थाने के पीछे स्थित आकाश लाज में रुक रहे थे और वह पिछले दो-तीन दिन से ड्यूटी पर दिखाई नहीं दे रहे थे. सूबेदार के फांसी लगाकर आत्महत्या का खुलासा तब हुआ जब लॉज के कमरे से बदबू आई इसके बाद लॉज प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी.  जब मौके पर पुलिस पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था. दरवाजा तोड़कर देखा तो सूबेदार फांसी पर लटके हुए थे। फिलहाल इस आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात माना जा रहा है और पुलिस हर एंगल पर इसकी जांच कर रही है।

– आत्महत्या का कारण तलाश रही पुलिस
होशंगाबाद डीआईजी ने बताया कि सूबेदार अंशुल भलावी छिंदवाड़ा जिले के दमुआ निवासी है जो अविवाहित हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है वही सूबेदार के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस हर मामले पर जांच कर रही है कि आखिर आत्महत्या का कारण क्या रहा। ड्यूटी में डिप्रेशन से आत्महत्या की या अन्य कोई कारण रहा है इसकी जांच की जा रही है।

Tags: आत्महत्याखुदकुशीफांसीलॉजसुबेदारहोशंगाबाद
Previous Post

कोरोना संक्रमित पिता के अंतिम संस्कार से लौटे तीनों पुत्र पॉजिटिव

Next Post

बाजार शुरू होते ही सेंसेक्स 170 अंक उछला, निफ्टी भी 9881 तक चढ़ा

Next Post
बाजार शुरू होते ही सेंसेक्स 170 अंक उछला, निफ्टी भी 9881 तक चढ़ा

बाजार शुरू होते ही सेंसेक्स 170 अंक उछला, निफ्टी भी 9881 तक चढ़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.