• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

सुशांत के पिता का बड़ा आरोप, रिया चक्रवर्ती ने निकाले खाते से 17 करोड़

Tez Samachar by Tez Samachar
July 28, 2020
in Featured, विविधा
0

सुशांत के पिता का बड़ा आरोप, रिया चक्रवर्ती ने निकाले खाते से 17 करोड़

मुंबई  (तेज समाचार डेस्क) : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। मंगलवार को सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में दफा 341, 342, 380, 406, 420, 306 के तहत मामला दर्ज कराया है। पटना पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।इसके लिए बिहार पुलिस के अधिकारियों की एक टीम मुंबई पहुंच गई है।
केके सिंह ने कुछ फिल्मी हस्तियों पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। साथ ही सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के बैंक खाते से 17 करोड़ रुपये निकालने का आरोप लगाया है। इसके अलावा भी उन्होंने सुशांत आत्महत्या मामले में पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने जांच के लिए चार पुलिस अधिकारियों की एक टीम गठित कर मुंबई भेज दी है। चारों पुलिस अधिकारी मुंबई पहुंच गए हैं, जहां वे मुंबई पुलिस की मदद से इस मामले की जांच करेंगे।
अब तक महेश भट्ट सहित 30 लोगों से पूछताछ
अभी तक सुशांत मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। महेश भट्ट, करण जौहर, धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ, संजय लीला भंसाली, रिया चक्रवर्ती समेत करीब 30 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और उनके बयान लिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके पीछे मुख्य वजह डिप्रेशन बताई जा रही है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक सुशांत के परिवार ने पुलिस अधिकारियों को जो बयान दिया है, उसके अनुसार वह डिप्रेशन में नहीं थे। सुशांत से रोज बातें होती थीं। हाव-भाव से ऐसा नहीं लगता था कि वे डिप्रेशन में हैं।
पुलिस को नाखूनों की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में विसरा रिपोर्ट मुंबई पुलिस को मिल गई है। इसमें शरीर में किसी प्रकार का जहर मिलने की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अभी पेट और नाखूनों के सैम्पल्स की रिपोर्ट आनी बाकी है। पुलिस नाखूनों की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि किसी भी तरह के स्ट्रगल मार्क्स की पुष्टि हो सके।
लगातार हो रही सीबीआई जांच की मांग
सुशांत की मौत के बाद से लगातार इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की जा रही है। अभिनेता शेखर सुमन सहित बिहार और देश की कई शख्सियत इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की पक्षधर हैं।

Previous Post

सुशांत बार-बार मेरे बालों को बिगाड़ देते थे: ‘दिल बेचारा’ के सह-अभिनेता साहिल

Next Post

गांव में नहीं था नेटवर्क, तो छात्र पहाड़ पर चढ़कर करता है पढ़ाई, सहवाग ने बढ़ाया मदद का हाथ

Next Post
गांव में नहीं था नेटवर्क, तो छात्र पहाड़ पर चढ़कर करता है पढ़ाई, सहवाग ने बढ़ाया मदद का हाथ

गांव में नहीं था नेटवर्क, तो छात्र पहाड़ पर चढ़कर करता है पढ़ाई, सहवाग ने बढ़ाया मदद का हाथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.