• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे : सार्वजनिक शौचालय में तलाक-तलाक-तलाक

Tez Samachar by Tez Samachar
January 1, 2020
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
पुणे : सार्वजनिक शौचालय में तलाक-तलाक-तलाक
पुणे (तेज समाचार डेस्क). ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान होकर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत करने से नाराज एक शौहर ने अपनी बीबी को लष्कर न्यायालय परिसर में स्थित शौचालय में ही अवैध रूप से तलाक दे दिया. इस मामले में महिला की शिकायत पर लष्कर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.
जानकारी के अनुसार कोंढवा बुद्रुक निवासी 30 वर्षीय एक महिला का निकाह 2015 में हुआ था. निकाह के बाद आरोपी शौहर और उसके माता-पिता, ननद महिला को किसी न किसी बात पर विवाद कर प्रताड़ित करते थे. एटीएम कार्ड वापस लेने के कारण पर भी वे महिला से मारपीट करते थे. महिला ने अपने साथ होनेवाली इस प्रताड़ना के खिलाफ कोंढवा पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, इस मामले की सुनवाई लष्कर अदालत में चल रही है. घटना के दिन महिला जब न्यायालय परिसर के शौचालय में थी, तभी वहां ससुरालवाले भी पहुंच गए और उसके साथ धक्कामुक्की कर उसे धमकाया. शौहर ने कहा कि “तूने हमारे खिलाफ शिकायत दर्ज करा कर अच्छा नहीं किया. इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं दूसरी शादी कर रहा हूं. तूझे भी जहां मर्जी शादी कर ले. मैं तुझे तलाक दे रहा हूं. ऐसा कहते हुए शौहर ने प्रतिबंधित तीन तलाक के माध्यम से महिला को अवैध रूप से तलाक दे दिया. महिला ने इस घटना की शिकायत भी कोंढवा पुलिस थाने में दर्ज कराई है. पुलिस उपनिरीक्षक जी. बी. कुलाल मामले की जांच कर रहे हैं.
Tags: तलाकपुणे क्राइमसार्वजनिक शौचालय
Previous Post

पुणे : शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया शौय दिवस

Next Post

बगदाद हवाई अड्डे पर राकेट हमला, ईरानी सेना प्रमुख सुलेमानी सहित 7 मरे

Next Post
बगदाद हवाई अड्डे पर राकेट हमला, ईरानी सेना प्रमुख सुलेमानी सहित 7 मरे

बगदाद हवाई अड्डे पर राकेट हमला, ईरानी सेना प्रमुख सुलेमानी सहित 7 मरे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.