• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

जापान में हिगबीस तूफान ने मचा रहा तबाही, अब तक करीब 13 लोगों की मौत

Tez Samachar by Tez Samachar
October 13, 2019
in Featured, दुनिया
0
जापान में हिगबीस तूफान ने मचा रहा तबाही, अब तक करीब 13 लोगों की मौत

जापान में हिगबीस तूफान ने मचा रहा तबाही, अब तक करीब 13 लोगों की मौत

टोक्यो (तेज समाचार डेस्क). जापान में हिगबीस तूफान तबाही मचा रहा है. तूफान में अभी तक करीब 13 लोगों की मौत होने का समाचार है, जबकि 17 से ज्यादा लोग लापता है. इसके अलावा 1417 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. करीब 73 लाख लोगों को अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है. यह जानकारी रविवार को राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके की रिपोर्ट में दी गई.
– जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
रिपोर्ट के मुताबिक हिगबीस तूफान की चपेट में आए 106 लोग घायल हो गए हैं. इससे पहले कहा गया था कि हिगबीस तूफान में फंसे पांच लोगों की मौत हो गई और 11 लोग लापता हो गए. नागानो शहर के आपात अधिकारी यासुहिरो यामागुची ने मीडिया से कहा है कि ‘रात भर में हमने 427 परिवारों, 1,417 लोगों को प्रभावित स्थानों से निकाल कर सुरक्षित जगह पहुंचा दिया. हालांकि अभी नुकसान के आकलन की जानकारी नहीं मिल पाई है.’
– लोगों से घरों को खाली करने का आदेश
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिगबीस तूफान की भयावहता के मद्देनजर टोक्यो, मी, शिजुका, गुम्मा और चिबा के अलावा दक्षिणी प्रांत के लाखों नागारिकों को घर खाली करने के आदेश दिए गए हैं. उल्लेखनीय है कि हिगबीस तूफान की वजह से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय 1929 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया था.
Previous Post

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इन ट्रेनों से यात्रा, 22 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी ये रेलगाड़ियां

Next Post

मुंबई : चर्नी रोड में इमारत में लगी आग, सभी को सुरक्षित निकाला

Next Post
मुंबई : चर्नी रोड में इमारत में लगी आग, सभी को सुरक्षित निकाला

मुंबई : चर्नी रोड में इमारत में लगी आग, सभी को सुरक्षित निकाला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.