• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

उपचार का बिल नहीं चुकाने पर मरीज को बेड पर बांधा -अस्पताल सील

राजीव राय by राजीव राय
June 8, 2020
in Featured
0
उपचार का बिल नहीं चुकाने पर मरीज को बेड पर बांधा -अस्पताल सील

उपचार का बिल नहीं चुकाने पर मरीज को बेड पर बांधा -अस्पताल सील

शाजापुर (तेज समाचार डेस्क):  मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक निजी अस्पताल में उपचार का बिल नहीं चुकाने पर मरीज को बंधक बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है| CMHO और प्रशासन ने सिटी हॉस्पिटलका रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर उसको सील कर दिया है। वहीं अस्पताल के प्रबंधक के ख़िलाफ़ FIR दर्ज कर पूरे प्रकरण की पुलिस जाँच की जा रही है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट  कर इसकी जानकारी दी|
शनिवार को शाजापुर के सिटी हॉस्पॉटीकल में एक बुजुर्ग मरीज को पलंग से बांधने का मामला सामने आया था| अस्पताल पर आरोप है कि बिल का भुगतान न करने पर अस्पताल वालों ने ऐसा किया| राजगढ़ जिले के रनारा गांव के निवासी लक्ष्मीनारायण दांगी को पेट में तकलीफ होने पर इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था| जब परिजन उन्हें घर ले जाना चाह रहे थे तो अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें रोक लिया। मरीज की बेटी सीमा दांगी ने आरोप लगाए कि उनके पास रुपए नहीं थे, इसलिए मरीज को ले जा रहे थे। अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें रोक लिया और उनके पिता के पलंग से हाथ-पैर बांध दिए।मामला मीडिया में आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया | वहीं घटना की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद CMHO और प्रशासन ने सिटी हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर उसको सील कर दिया है। वहीं अस्पताल प्रबंधक पर भी एफ़॰आई॰आर॰ दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है|
Tags: FIRthe-patient-was-tied-on-the-bed-for-not-paying-the-bill-of-treatment-action-hospital-seal
Previous Post

पेट की आग बुझाने और काम की तलाश में फिर पुणे लौट रहे प्रवासी मजदूर

Next Post

हॉट स्पॉट बन रहा जामनेर फिर से कर्फ्यू की ओर बढ़ रहा है ?

Next Post
jamner news

हॉट स्पॉट बन रहा जामनेर फिर से कर्फ्यू की ओर बढ़ रहा है ?

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.