• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

मध्य प्रदेश में जनता की सेवा के संकल्प को और मजबूती मिलेगी :अमित शाह

Tez Samachar by Tez Samachar
March 12, 2020
in Featured, देश
0
मध्य प्रदेश में जनता की सेवा के संकल्प को और मजबूती मिलेगी :अमित शाह

मध्य प्रदेश में जनता की सेवा के संकल्प को और मजबूती मिलेगी :अमित शाह

नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के एक दिन बाद गुरुवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह और राजनाथ सिंह से मुलाकात की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट संदेश में कहा, मुझे यकीन है कि पार्टी में उनका शामिल होना मध्य प्रदेश के लोगों की सेवा करने के भाजपा के संकल्प को और मजबूत करेगा।
सिंधिया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी उनके आवास पर मुलाकात कर राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सिंधिया से मिलने के बाद,  राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में कहा,  आज ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। मैं उनका भाजपा में स्वागत करता हूं। उनके शामिल होने से पार्टी को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। मैं उनके सभी प्रयासों में उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। सिंधिया ने रक्षा मंत्री से मुलाकात की तस्वीर ट्वीट कर कहा कि रक्षा मंत्री और, वरिष्ठ भाजपा नेता  राजनाथ सिंह जी के दिल्ली निवास पर आज सौजन्य भेंट की।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद भाजपा ने उन्हें मध्य प्रदेश से राज्य सभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया था।
Previous Post

पीएफआई के दो लोग हि‍रासत में

Next Post

सऊदी अरब से 2 मिलियन बैरल ज्यादा तेल खरीदेंगे BPCL और RELIANCE

Next Post
सऊदी अरब से 2 मिलियन बैरल ज्यादा तेल खरीदेंगे BPCL और RELIANCE

सऊदी अरब से 2 मिलियन बैरल ज्यादा तेल खरीदेंगे BPCL और RELIANCE

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.