• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

स्विटज़रलैंड के पहाड़ पर तिरंगा, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा पूरा विश्व कोरोना के खिलाफ एक साथ

Tez Samachar by Tez Samachar
April 18, 2020
in Featured, देश
0
स्विटज़रलैंड के पहाड़ पर तिरंगा, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा पूरा विश्व कोरोना के खिलाफ एक साथ

स्विटज़रलैंड के पहाड़ पर तिरंगा, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा पूरा विश्व कोरोना के खिलाफ एक साथ

नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क):  स्विटज़रलैंड ने अपने यहां आल्प्स पर्वत श्रृंखला में स्थित दुनिया के प्रख्यात पहाड़ मेटरहॉर्न पर तिरंगा प्रोजेक्ट करके कोरोनो वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की है। इसे ट्वीटर के माध्यम से साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा है कि पूरा विश्व कोरोना महामारी से लड़ने के लिए एक साथ खड़ा है।
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से फोटो को साझा करते हुए लिखा, ‘कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हम सब साथ है। महामारी की इस लड़ाई में मानवीयता ही जीतेगी।  प्रधानमंत्री ने स्विट्जरलैंड स्थित भारतीय मिशन की ओर से किए गए ट्वीट को साझा किया है। इसमें भारत ने स्विट्जरलैंड का धन्यवाद दिया है।
इसके अलावा तिरंगे के साथ पहाड़ की तस्वीरें जेनेवा स्थित भारतीय विदेश सेवा अधिकारी गुरलीन कौर ने भी साझा की हैं। दुनिया कोरोनोवायरस महामारी से जूझ रही है। ऐसे में स्विट्जरलैंड मैटरहॉर्न को रोशन करके दुनिया में आशा, प्रेम और सहानुभूति के संदेश भेज रहा है।
 स्विटज़रलैंड में हर रात सूर्यास्त से 4,478-मीटर (14,692-फुट) ऊंचे दुनिया के देशों के राष्ट्रीय प्रतीक शब्दों और छवियों के साथ इस पहाड़ पर संप्रेशित किए जाते हैं। लगभग 800 मीटर ऊँचे प्रकाश प्रतिबिंब को पर्वत के उत्तर-पूर्व की ओर चार किलोमीटर दूर इटली के साथ स्विट्जरलैंड की दक्षिणपूर्वी सीमा से पिछले कुछ हफ्तों से प्रोजेक्ट किए जा रहे हैं।
 प्रकाश कलाकार गेरी हॉफसिट्टर ने कहा कि हमने स्विस ध्वज के साथ शुरुआत की, क्योंकि यह पहाड़ हमारे राष्ट्र का प्रतीक है। भारत के साथ-साथ अमेरिका, जर्मनी, स्पेन, ब्रिटेन और जापान के झंडे भी पहाड़ पर दर्शाये गए हैं।
Previous Post

लॉकडाउन : 1 लाख जरूरतमंदों की मदद को RSS ने झोंकी ताकत

Next Post

पुणे विभाग में शुरू होंगे 1365 उद्योग

Next Post
पुणे विभाग में शुरू होंगे 1365 उद्योग

पुणे विभाग में शुरू होंगे 1365 उद्योग

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.