• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

कश्मीर मसले पर किसी देश को कष्ट करने की जरूरत नहीं, मोदी की ट्रंप को दो टूक

Tez Samachar by Tez Samachar
August 26, 2019
in Featured, दुनिया
0
कश्मीर मसले पर किसी देश को कष्ट करने की जरूरत नहीं, मोदी की ट्रंप को दो टूक

पेरिस (तेज समाचार डेस्क). बियारिट्ज में जी-7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच मुलाकात हुई. दोनों नेताओं के बीच कश्मीर मसले पर बात हुई. साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी ने ट्रम्प के सामने दो टूक कहा कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मसला है और हम दुनिया के किसी भी देश को इस पर कष्ट नहीं देना चाहते. ट्रंप ने भी भारत का पक्ष लेते हुए कहा कि मोदी से पिछली रात इस मसले पर बात हुई. उन्हें विश्वास है कि कश्मीर के हालात उनके नियंत्रण में हैं. ट्रम्प ने कहा कि भारत और पाकिस्तान मिलकर अपनी समस्याएं सुलझा सकते हैं.

– मोदी-ट्रम्प ने की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस
मोदी ने कहा भारत और अमेरिका दोनों लोकतांत्रिक मूल्यों से चलने वाले देश हैं. भारत और अमेरिका की व्यापार के क्षेत्र में लगातार बातचीत हुई. हम अमेरिका के सुझावों का स्वागत करते हैं. भारतीय समुदाय अमेरिका में भारी इनवेस्टमेंट कर रहा है.

– मोदी ने याद दिलाया इमरान खान का वादा
मोदी ने कहा कि पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के बाद इमरान को मैंने फोन किया था. उनसे कहा था कि भारत-पाक के बीच कई द्विपक्षीय मसले हैं. दोनों देशों को गरीबी, अशिक्षा के खिलाफ लड़ना है. हम दोनों को मिलकर आतंकवाद के खिलाफ भी लड़ना है और दोनों देशों की अवाम की भलाई के लिए काम करना है. मोदी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान 1947 से पहले एक थे. हम अभी भी साथ मिलकर अपनी समस्याओं पर चर्चा कर सकते हैं.

– कश्मीर के हालात भारत के नियंत्रण में : ट्रम्प
ट्रम्प ने कहा कि कल रात मेरी प्रधानमंत्री मोदी से कश्मीर पर बात हुई थी. प्रधानमंत्री मोदी को वास्तव में लगता है कि वहां के हालत उनके नियंत्रण में हैं. मोदी ने पाकिस्तान से बातचीत की है. मुझे यकीन है कि वे कुछ अच्छा करने में सक्षम हैं. वे कुछ कर सकते हैं.

Tags: Boris JohnsonDonald Trump Meeting On Kashmir IssueFrance G7 SummitNarendra modi
Previous Post

नंदुरबार पुलिस सिपाही ने किया किशोरी से दुष्कर्म, मामला दर्ज

Next Post

कश्मीर के लिए हम किसी भी हद तक जा सकते हैं, इमरान ने फिर दी धमकी

Next Post
कश्मीर के लिए हम किसी भी हद तक जा सकते हैं, इमरान ने फिर दी धमकी

कश्मीर के लिए हम किसी भी हद तक जा सकते हैं, इमरान ने फिर दी धमकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.